फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City Council will remove illegal hoarding structures installed on houses, shops and hospitals

Sirsa News: घर, दुकान और अस्पताल पर लगे अवैध होर्डिंग ढांंचों को हटाएगी नगर परिषद

Mon, 22 Jul 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 22 Jul 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
City Council will remove illegal hoarding structures installed on houses, shops and hospitals
सिरसा मेंे हिसार रोड पर लगे अवैध ढांचा।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर में पुल, चौक चौराहों और मुख्य सड़कों व घरों पर लोगों ने अवैध रूप से होर्डिंग ढांचे बनाए हुए हंै। इन पर अवैध रूप से फ्लैक्स लगाए जाते हैं। अब इन सभी अवैध ढांचों को हटाने

की कार्रवाई सोमवार से नगर परिषद की टीम करेगी।

अधिकारियों का दावा है कि यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा। अभियान के दौरान यदि भवन मालिक स्वयं ढांचा उतार लेता है तो उससे नगर परिषद कोई जुर्माना नहीं वसूलेगी अन्यथा होर्डिंग ढंाचा उतारने का खर्च मालिक से वसूला जाएगा। इस दौरान कोई भवन मालिक काम में बांधा डालेगा तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया जाएगी।
विज्ञापन


नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अत्तर सिंह ने विशेष आदेश जारी किए हैं कि शहर के हर घर, दुकान, होटल, अस्पताल आदि से अवैध होर्डिंग ढांचा नगर परिषद की टीम हटाएगी। लोहे के ढांचा को काटकर नगर परिषद की टीम कब्जे में लेगी। इनकी नियमानुसार खुली बोली नगर परिषद की ओर से करवाई जाएगी। यदि कोई भवन मालिक इस कार्रवाई के बाद दोबारा अवैध ढंाचा लगाता है तो नियमानुसार उसके भवन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में यहां पर लगे

हैं अवैध ढांचे

हिसार रोड पर रेलवे पुल के दोनों तरफ के भवनों में, भगत सिंह चौक, सुभाष चौक, शिव चौक, सांगवान चौक, बरनाला रोड़, बेगू रोड सहित नगर परिषद क्षेत्र में कई जगह अनेक प्रतिष्ठानों में भवनों मालिकों ने अवैध होर्डिंग के स्ट्रक्चर लगा रखे हैं, जोकि गैरकानूनी है।


तीन साल में नगर परिषद को हुआ दो करोड़ से ज्यादा का नुकसान

नगर परिषद की ओर से 30 से ज्यादा विज्ञापन साइटों को लेकर ऑनलाइन टेंडर जारी किया जाता है। इससे नगर परिषद की आमदनी होती है और विकास कार्य करवाए जाते है। पिछले दो साल से सात बार टेंडर लगाने के बाद भी कोई एजेंसी नहीं आ रही है। जब कई बड़ी एजेंसियों से प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राउंड रिपोर्ट ली तो सभी एजेंसी के मालिकों ने कहा कि अवैध रूप से शहर के भवनों पर बड़े-बड़े स्ट्रक्चर लगाए गए हैं, जहां पर गैर कानूनी तरह से विज्ञापन लगते हैं। इससे लाखों रुपये सालाना उन्हें नुकसान होगा। इसलिए वे टेंडर नहीं भर रहे हैं। नगर परिषद को तीन सालों में दो करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। इसलिए अब नगर परिषद की ओर से कार्रवाई की गई है।सोमवार से भवनों के ऊपर अवैध स्ट्रक्चर लगाने वाले सभी स्ट्रक्चर हटाने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। लोहे के सभी स्ट्रक्चर को नगर परिषद की टीम काटकर कब्जे में लेगी। इस पर आने वाले खर्च भवन मालिकों से वसूला जाएगा। यदि कोई सरकारी कार्य में बांधा डालेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - अतर सिंह खनगवाला, कार्यकारी अधिकारी , नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed