फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City Council team removed encroachment from Janata Bhawan Road, shifted vendors to Trade Tower

Sirsa News: नगर परिषद की टीम ने जनता भवन रोड से हटवाया अतिक्रमण , रेहड़ियां ट्रेड टावर में करवाई शिफ्ट

Fri, 17 Nov 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 17 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
City Council team removed encroachment from Janata Bhawan Road, shifted vendors to Trade Tower
टीम के डर से बोर्ड उठाकर लेकर जाता व्यापारी।
सिरसा। शहर में व्यवस्था बनाने को लेकर नगर परिषद की टीम बाजारों में उतरी। त्योहार के बाद अब बाजारों में व्यवस्था बनाने को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाने को लेकर जनता भवन रोड पर कार्रवाई की। जहां लोगों का सामान व बोर्ड आदि उठाने की कार्रवाई हुई, इस दौरान 10 दुकानदारों का सामान किया जब्त किया गया। वहीं रेहड़ी वालों को ट्रेड टावर में शिफ्ट करवाया गया। जहां पर पर उन्हें पूर्व में स्ट्रीट वेडिंग जोन के तहत जगह दी गई थी।
विज्ञापन

नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद बाजारों में अतिक्रमण करने वालों में हलचल मच गई। वहीं नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा कि बाजारों में अतिक्रमण किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाजार पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त किए जाएंगे। व्यापारियों से भी अपील है कि बाजारों में व्यवस्था बनाने में सहयोग करें ताकि बाजार में यातायात सुगम हो और ग्राहक आसानी से खरीदारी कर सके। इस दौरान सीएसआई जयवीर सिंह की टीम में एसआई प्रवीण कुमार, एसआई रवि कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जनता भवन रोड से सालों पुराना अतिक्रमण हटवाया
जनता भवन रोड पर सालों से दुकानदार अतिक्रमण करते आ रहे हैं। कई दुकानदार 10 से 15 फुट तक सड़क पर अतिक्रमण कर लेते हैं। जिससे खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों के वाहन सड़क पर खड़े करने पड़ते हैं। जबकि अतिक्रमण वाली जगह वाहन पार्किंग के लिए बनाई गई है। शुक्रवार को जनता भवन रोड से अतिक्रमण हटाया गया और व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ट्रेड टावर में मिली बड़े स्तर पर धांधली
ट्रेड टावर एरिया में वीरवार को नगर परिषद की टीम ने स्थायी अतिक्रमण हटाया था। इस दौरान जब रेहड़ी वालों से बातचीत की गई तो अधिकारियों को पता चला कि एक-एक व्यक्ति ने पांच-पांच रेहड़ियां लगाई हुई हैं। ऐसे में सभी अधिकारियों ने रेहड़ी वालों को चेतावनी दे कि एक व्यक्ति एक ही रेहड़ी लगा सकता है। यदि इस तरह की धांधली आगे भी पाई गई तो सख्त कार्रवाई होगी और सामान सहित रेहड़ी को जब्त कर लिया जाएगा।



नगर परिषद की टीम बाजारों में स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को लेकर निरंतर कार्रवाई करेगी। आज जनता मार्केट एरिया में कार्रवाई की गई है और जल्द ही अन्य बाजारों में टीम कार्रवाई करेगी। व्यापारियों से अपील है कि वह अतिक्रमण न करें और दुकानों के बाहर सामान व बोर्ड आदि न लगाए।
जयवीर सिंह, सीएसआई, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed