फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City council of retired employee in Sirsa did not pay 11 lakhs, then car of Municipal Commissioner attached

Sirsa: सेवानिवृत्त कर्मचारी के नगर परिषद ने अदा नहीं किए 11 लाख, म्युनिसिपल कमिश्नर व ईओ की गाड़ी की अटैच

Thu, 31 Aug 2023 03:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 31 Aug 2023 03:14 PM IST
सार

सिरसा नगर परिषद से वर्ष 2019 में लिपिक के पद से रिटायर्ड हुए रोड़ी बाजार क्षेत्र निवासी नरेश चावला रिटायर्ड हो गया था। जिसके पश्चात उसे नगर परिषद की ओर से कुछ लाभ दे दिए गए थे। लेकिन 11 लाख रुपये की राशि रोक ली थी। ऐसे में उसने कोर्ट की शरण ली और मामले की शिकायत दी।

विज्ञापन
City council of retired employee in Sirsa did not pay 11 lakhs, then car of Municipal Commissioner attached
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा नगर परिषद से लिपिक के पद से सेवानिवृत्ति के बाद लाभ न दिए जाने पर कोर्ट म्युनिसिपल कमिश्नर और नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी की गाड़ी को अटैच कर दिया है। पीड़ित बीते चार वर्ष से सेवानिवृत्ति का लाभ लेने के लिए नगर परिषद के चक्कर काट रहा था। लंबे समय बाद भी लाभ नहीं मिला तो उसने कोर्ट की शरण ली। जिसके बाद अब कोर्ट ने नगर परिषद अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उनकी गाड़ी को अटैच करने के निर्देश दे दिए है। 

विज्ञापन


ये था मामला
नगर परिषद से वर्ष 2019 में लिपिक के पद से रिटायर्ड हुए रोड़ी बाजार क्षेत्र निवासी नरेश चावला रिटायर्ड हो गया था। जिसके पश्चात उसे नगर परिषद की ओर से कुछ लाभ दे दिए गए थे। लेकिन 11 लाख रुपये की राशि रोक ली थी। ऐसे में उसने कोर्ट की शरण ली और मामले की शिकायत दी। कोर्ट ने नगर परिषद से जवाब मांगा तो नगर परिषद की ओर से जीएसटी व सर्विस टैक्स की राशि में गबन होने का जवाब दिया गया।
विज्ञापन


जिसमें 73 लाख की राशि का गबन होने में नरेश चावला की संलिप्ता पाई गई थी। जिसके चलते उनके लाभ रोके गए है। जिसके बाद कोर्ट के आदेशों पर डीसी ने एडीएम को पूरे मामले की गहनता से छानबीन के लिए कहा । जांच के बाद पूरे गबन का जिम्मेदार उनके एकाउंटेंट को पाया गया। ऐसे में अब कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए नरेश चावला को बेकसूर ठहराया और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की गाड़ी को अटैच कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी इस तरह के मामले आ चुके है सामने 
बता दे कि इससे पहले भी कर्मचारियों के लाभ न दिए जाने के चलते कोर्ट ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की सैलरी, गाड़ी सहित अन्य संपत्ति भी अटैच की है। रोडवेज के महाप्रबंधक की सैलरी और गाड़ी भी पहले अटैच हो चुकी है। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सैलरी भी कोर्ट ने अटैच की थी। जिसके बाद अब नगर परिषद के अधिकारियों की गाड़ी को अटैच किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed