फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City council employees demonstrated by turning the broom upside down, submitted memorandum

नगर परिषद कर्मचारियों ने झाड़ू उल्टा कर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
City council employees demonstrated by turning the broom upside down, submitted memorandum
शहर के सुभाष चौक पर झाड़ू लेकर प्रदर्शन करते नगर परिषद कर्मचारी संघ के सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : Sirsa
सिरसा। नगर पालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर परिषद कर्मचारी संघ ने ट्रेड टावर से सुभाष चौक तक उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ सदस्यों ने कार्यकारी अधिकारी को मानी हुई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लाक प्रधान नरेश चौहान, उपप्रधान बलवंत सरबटा, सचिव अरुण कुमार ने की।
विज्ञापन

मनोज अटवाल ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि प्रदेश में सभी सरकारी विभागों, निगमों, बोर्डों, विश्वविद्यालयों, पालिकाओं, नगर परिषदों से सफाई व सीवरेज के कार्य में जारी आउटसोर्स डोर-टू-डोर के ठेकों को समाप्त कर कच्चे सफाई व सीवर कर्मचारियों को पक्का किया जाए। भविष्य में सभी प्रकार के ठेकों पर रोक लगाते हुए सफाई कर्मचारियों एवं सीवरमैनों की नियमित भर्ती की जाए, एक्स ग्रेसिया पॉलिसी नीति अलग बनाई जाए। कर्मचारी की मौत होने पर आश्रितों को नियमित नौकरी दी जाए, अनियमित कर्मचारियों को भी एक्स ग्रेसिया पॉलिसी में शामिल कर मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को भी अनियमित नौकरी दी जाए, ताकि वह भी अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके। अनुबंधित आधार पर विभिन्न प्रकार के ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को 60 वर्ष की आयु के बाद सेवा निवृत्ति के अवसर पर ग्रेजुएटी का लाभ दिया जाए। अनियमित कर्मचारियों को मृत्यु होने पर तीन लाख की आर्थिक सहायता राशि को दस लाख रुपये किया जाए और जोखिम भत्ता 5000 दिया जाए। इसके अलावा 1366 फायर कर्मचारियों को ऑपरेटर के पद पर मर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ हरियाणा अपने घोषित आंदोलन के तहत 11 व 12 अक्तूबर को क्रमिक भूख हड़ताल तथा 19 व 20 अक्तूबर को 2 दिन का काम छोड़कर हड़ताल करेगा। सरकार ने 20 अक्तूबर तक मांगों का निवारण नहीं किया तो संघ को दो दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में परिवर्तित कर देगा। इस मौके पर जिला प्रधान राज्य कमेटी के सदस्य मनोज अटवाल, राज्य कमेटी फायर के सचिव सुखदेव रमणा, सिरसा फायर जिला प्रधान राजेश खिचड़ और राजेश सचिव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed