{"_id":"68092c9049c072d3dc076797","slug":"cia-rescued-a-person-from-the-clutches-of-kidnappers-6-people-including-two-women-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1004-136770-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीआईए ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से व्यक्ति को छुड़ाया, दो महिला सहित 6 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीआईए ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से व्यक्ति को छुड़ाया, दो महिला सहित 6 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत मेें सभी आरोपी।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मेला ग्राउंड क्षेत्र से 21 अप्रैल की रात अपहरण किए गए व्यक्ति को सीआईए ने पंजाब के फिरोजपुर में दबिश देकर सुरक्षित छुड़ा लिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ढाई लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। रुपये न देने पर आरोपियों ने व्यक्ति का अपहरण कर लिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पीड़ित व्यक्ति के साथ रिश्तेदारी पड़ती है।
सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान धर्मपाल, राजू निवासी शेरांवाला, गुरप्रीत सिंह निवासी मलवाल कदीम, कर्मजीत कौर उर्फ राज पत्नी बलविंदर सिंह निवासी गोलेवाला, प्रवीण रानी उर्फ वीरो पत्नी सलमत निवासी लुथर किला व प्रिंस निवासी रुकना मुगला फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मेला ग्राउंड की गली नंबर तीन निवासी भवानी सिंह बेगू रोड पर कुल्फी की रेहड़ी लगाता है। 21 अप्रैल की रात करीब साढ़े 11 बजे वह रेहड़ी लेकर अपने घर आ रहा था। घर के पास पहुंचा तो इसी दौरान एक गाड़ी आई। गाड़ी में से 6 लोग नीचे उतरे और भवानी सिंह का अपहरण कर लिया। भवानी के भतीजे केशव ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सीआईए पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी। सीआईए की एक टीम पीछा करते हुए फिरोजपुर पहुंची और भवानी सिंह को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।