फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cia overcomes miscreants plotting to kill former rajasthan mp rameshwarlal

राजस्थान के पूर्व एमपी रामेश्वर लाल की हत्या की साजिश रच रहे बदमाशों को सीआईए ने किया काबूब

Mon, 02 Sep 2019 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
cia overcomes miscreants plotting to kill former rajasthan mp rameshwarlal
सीआईए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। - फोटो : Sirsa
सीआईए सिरसा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए बीती रात दो युवकों को ऐलनाबाद क्षेत्र से अवैध हथियारों व कारतूसों के साथ काबू किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल, आठ जिंदा कारतूस व एक पल्सर बाइक बरामद किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी राजेश कुमार व सीआईए सिरसा के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि पकड़े गए अरोपियों की पहचान श्याम सुंदर निवासी सावंतसर जिला बीकानेर राजस्थान व दवेंद्र निवासी अटेला कंला जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक अवतार सिंह के नेतृत्व में गस्त व चेकिंग के दौरान ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि कुछ लोग हथियारों से लैस होकर मिठी सुरेरा रोड ऐलनाबाद क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को लूटने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पाकर सीआईए पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को हथियार व बाइक के साथ काबू कर लिया। थाना ऐलनाबाद ने उपरोक्त दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए दोनों युवकों की उम्र करीब 20 वर्ष है। श्याम सुंदर सिघांणा राजस्थान में बीती 2 जून 2019 को हुई हत्या के मामलें में वांछित है। इसके अलावा पकड़े गए दोनों आरोपी जिला फतेहाबाद के गांव भट्टू निवासी एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में भी वांछित हैं। इसके इलावा दवेंद्र चरखी दादरी में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित है।
विज्ञापन

डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी श्याम सुंदर के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, शस्त्र अधिनियम, बलात्कार व लूट के प्रयास के 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें से चार राजस्थान व एक जिला फतेहाबाद व एक मामला जिले सिरसा में दर्ज है। श्याम सुंदर ने भट्टू के कौर सिंह पर गोली चलाई। उसके साथ रजनीश गांधी भी साथ ही था। दूसरे आरोपी दवेंद्र के खिलाफ लूट का प्रयास, जान लेवा हमला, चोरी, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न आपराधिक मामले के तहत तीन केस दर्ज है जिनमें एक मामला जिला सिरसा एक फतेहाबाद व एक मामला जिला दादरी में दर्ज है।
विज्ञापन

राजस्थान के पूर्व सांसद की हत्या की बनाई थी योजना : डीएसपी राजेश कुमार ने बताया की पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि राजस्थान के बीकानेर से पूर्व विधायक व सांसद रामेश्वर लाल की हत्या करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि श्याम सुंदर पूर्व एमपी की रिश्तेदार लड़की को भगाकर ले गया था। इस मामले में पूर्व एमपी ने पैरवी करके श्याम सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। तब से वह पूर्व एमपी से रंजिश रख रहा था और उसकी हत्या करना चाहता था। वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने 6 पिस्टल व पांच सौ कारतूस बिहार के पटना से संतोष बिहारी ने उपलब्ध कराने का भी प्रबंध किया। इसके अलावा पूछताछ में दोनों आरोपियों ने दो अन्य व्यक्तियों की हत्या करने की योजना बनाने की बात भी स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान कई अन्य आपराधिक वारदातों के बारे मे खुलासा होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed