{"_id":"6ad10f34ac1de1d7150b204c","slug":"childrens-parliament-held-at-modia-kheda-school-students-raise-issues-of-public-interest-sirsa-news-c-128-1-svns1027-166814-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारियों का सम्मान, एसोसिएशन ने उठाईं पेंशनर्स की मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारियों का सम्मान, एसोसिएशन ने उठाईं पेंशनर्स की मांगें
Thu, 15 Oct 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा बिजली पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के 13वें सम्मान समारोह में वरिष्ठ पेंशनरों और का
सिरसा। हरियाणा बिजली पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 13वां वरिष्ठ पेंशनर्स सम्मान समारोह 33 केवी बिजली घर स्थित हनुमान मंदिर के हॉल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पेंशनरों की एलटीसी सुविधा बहाल करने की मांग के बावजूद बंद करने पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने सरकार से 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर मिलने वाले लाभ, मुफ्त बिजली यूनिट तथा एसोसिएशन की अन्य मांगों को बिना शर्त पूरा करने की मांग की।
सिरसा यूनिट के प्रधान एवं सेवानिवृत्त एसई वीके गर्ग की अध्यक्षता में हुए समारोह में वरिष्ठ पेंशनरों के योगदान को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के सचिव रणसिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में सभी पेंशनरों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के उपप्रधान गुलशन वधवा ने कहा कि समारोह का उद्देश्य वरिष्ठ बिजली पेंशनरों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि पेंशनरों की एलटीसी सुविधा बहाल करने की मांग के बावजूद इसे बंद कर दिया गया। उन्होंने सरकार से 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर मिलने वाले लाभ, मुफ्त बिजली यूनिट तथा एसोसिएशन की अन्य मांगों को बिना शर्त पूरा करने की मांग की। यूनिट प्रधान वीके गर्ग ने समारोह की सफलता में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डीआर वर्मा, गुलशन वधवा एक्सईएन, प्रसन्न सिंह जेई, मालाराम लाइनमैन, कृष्ण मुरारी एएफएम, हरबंस लाल एलडीसी आदि मौजूद रहें।