फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Children visited India through projector

Sirsa News: बच्चों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से किए भारत दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Children visited India through projector
बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से देश की वि​भिन्न शहरों की जानकारी देते हुए ​शिक्षक। 
सिरसा। स्कूलों की छुट्टियां होने के साथ ही बच्चों को विभिन्न कलाएं व विधाएं सीखने के लिए समर कैंप लगने शुरू हो गए हैं। जिला प्रशासन का समर कैंप जहां बालभवन में शुरू हुआ है। वहीं, सरकारी स्कूलों में भी समर कैंप चल रहा है। बच्चों को प्रोजेक्टर पर देश की राजधानी व अन्य राज्यों की राजधानियों के बारे में अवगत करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


फोटो और वीडियो के माध्यम से बच्चों को उनसे जोड़ा जा रहा है। वहीं, समर कैंप में बच्चों को योग सीखाना, सिलाई कढ़ाई, डांस, मेहंदी, स्वीमिंग, पेटिंग आदि करवाई जा रही है। यहां तक की हरियाणवी संस्कृति से भी बच्चों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि बच्चे अपनी संस्कृति के बारे में जान सके।
विज्ञापन


जयपुर, दिल्ली, मसूरी और शिमला की वर्चुअल सैर करवाई
बड़ागुढ़ा क्षेत्र के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पा के प्रांगण में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप के अंतर्गत कार्यशाला के दूसरे दिन विद्यार्थियों को भारत के चार प्रमुख नगरों जयपुर, दिल्ली, मसूरी एवं शिमला की वर्चुअल सैर करवाई गई। इस सैर के दौरान बच्चों को इन नगरों के प्रमुख पर्यटन स्थलों से संबंधित जानकारी वीडियोग्राफी के माध्यम से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे जयपुर के हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, जल महल, नाहरगढ़ किला , दिल्ली के लाल किला, कुतुब मीनार, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, अक्षरधाम मंदिर, राजघाट व मसूरी के केम्प्टी फॉल्स, गन हिल, बैंक रोड, कंपनी गार्डन, मसूरी लेक और शिमला के रिज मैदान, माल रोड, जाखू मंदिर, कुफरी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर नरेश कुमार ग्रोवर ने बच्चों को इन स्थानों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धरोहर स्वरूप महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ये स्थल हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को दर्शाते हैं, जिन्हें जानना और समझना हर विद्यार्थी के लिए आवश्यक है। साथ ही मिट्टी की कला के माध्यम से रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया गया। बच्चों ने स्वयं मिट्टी से वस्तुएं बनाईं और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य शुभकरण शर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।

इन गतिविधियों से मिलती है महत्वपूर्ण सीख : हरमेल सिंह
ओढ़ा क्षेत्र के गांव नुहियांवाली में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे 7 दिवसीय भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का दूसरा दिन वास्तविक जीवन वार्तालाप आचरण एवं आभासी शहर भ्रमण पर आधारित रहा। इस अवसर पर पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी हरमेल सिंह ने मुख्य रूप से शिरकत की।

उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थी जीवन में ऐसी गतिविधियों से बहुत कुछ नया एवं महत्वपूर्ण सीखने को मिलता है। इस दौरान हिंदी प्रवक्ता एवं नोडल अधिकारी पवन देमीवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने विचारों एवं भावनाओं को साझा करता है। वास्तविक जीवन वार्तालाप हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें एक-दूसरे से जोड़ने, ज्ञान साझा करने, समस्याओं को हल करने एवं मनोरंजन करने में मदद करता है।


अंग्रेजी प्रवक्ता महावीर मल्हान ने कहा कि इस दौरान विद्यार्थियों को आभासी शहर भ्रमण के माध्यम से राजधानी दिल्ली में स्थित विभिन्न ऐतिहासिक दर्शनीय स्थलों जैसे लाल किला, कुतुब मीनार, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, जामा मस्जिद, लोटस टेंपल, बिड़ला मंदिर व बंगला साहिब गुरुद्वारा आदि का डिजिटल भ्रमण करवाकर उनके बारे जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed