फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chief Minister will do Bhoomi Pujan of Medical College on 21st, it will be ready at a cost of Rs 832 crore

Sirsa News: मुख्यमंत्री 21 को करेंगे मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन, 832 करोड़ की लागत से होगा तैयार

Mon, 18 Nov 2024 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 18 Nov 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will do Bhoomi Pujan of Medical College on 21st, it will be ready at a cost of Rs 832 crore
मेडिकल कॉलेज पर भूमिपूजन व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपायुक्त शांतनु शर्मा व भाजपा जिला
सिरसा। मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 21 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन के लिए आ रहे हैं। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। भूमि पूजन के साथ मुख्यमंत्री जनता को भी संबोधित करेंगे। 832 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए अस्थायी तौर पर सीडीएलयू के सामने से दीवार तोड़कर गेट निकाला गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से जिले के अतिरिक्त नजदीकी राजस्थान और पंजाब के गांवों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी। अभी तक स्वास्थ्य सुविधाएं डेरा सच्चा सौदा के अस्पताल में ही उपलब्ध हो पा रही थीं। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 21 नवंबर को भूमि पूजन कर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि करीब 22 एकड़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। उपायुक्त ने भूमि पूजन कार्यक्रम की सभी तैयारियों के बारे में अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, भाजपा जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज, सतीश जग्गा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन पर प्रशासन को देना होगा ध्यान
मेडिकल कॉलेज के साथ ही मिनी बाईपास पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। प्रशासन को भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाना होगी। क्योंकि मेडिकल सुविधा शुरू होने से मिनी बाईपास पर मरीजों व उनके तीमारदारों का आवागमन रहेगा। वहीं निर्माण कार्य के चलते भी यहां पर यातायात बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था भी मिनी बाईपास पर नहीं है। सीडीएलयू के सामने और मेडिकल कॉलेज की दीवार के सामने बरसाती पानी एकत्रित होता है। बीएंडआर विभाग को इसके लिए विशेष व्यवस्था करनी होगी।

- मिनी बाईपास बने बहुमंजिला भवनों की अपनी पार्किंग नहीं है। यहां पर लोग सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इसको लेकर भी ठोस कदम प्रशासन को उठाना होगा।
- मिनी बाईपास पर बेहतर लाइट की व्यवस्था नहीं है। प्रशासन को इसके लिए भी व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed