{"_id":"6557100c49daff46b40a38c4","slug":"cheating-of-around-15-lakh-in-name-of-help-of-friend-in-canada-and-shaadi-dot-com-cybercrime-in-sirsa-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में साइबर क्राइम के मामले बढ़े: कनाडा में दोस्त की मदद और शादी डाट काम के नाम पर 15 लाख के करीब की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में साइबर क्राइम के मामले बढ़े: कनाडा में दोस्त की मदद और शादी डाट काम के नाम पर 15 लाख के करीब की ठगी
Fri, 17 Nov 2023 12:32 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:32 PM IST
सार
चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी की डी 15 निवासी मनप्रीत कौर पुत्री जरनैल सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सीडीएलयू के डी 15 में रहती है। एक दिन परिवार के साथ मैंने शादी डॉट कॉम पर रिश्ते के लिए प्रोफाइल बनाई । इसके बाद मेरे पास शादी के लिए एक अज्ञान नंबर से लड़के का फोन आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिरसा में साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामले देखने को मिले। डेंटल से लेकर विश्वविद्यालय में रहने वाले अधिकारियों के परिजनों के साथ ऐसे मामले हुए है। इन मामलों में कनाडा में रहने वाले दोस्त की मदद कर आठ लाख रुपये की ठगी का शिकार होने वाला व्यक्ति एक माह तक सदमे में चले गए। हादसे से उभरने के बाद वीरवार को अपनी शिकायत पुलिस थाने में जाकर दर्ज करवाई। तीनों अलग अलग मामलों में बेहद रौचक तरीके से ठगी की गई है।
विज्ञापन
मामला नंबर एक
सिरसा के थेडी बाबा सावन सिंह निवासी राजन कम्बोज पुत्र हरभजन ने बताया कि उसका दोस्त भूपिंदर कनाडा रहता है। उसके नाम से मेरे पास 14 अक्तूबर को फोन आया कि वह मुसीबत में है और उसे रुपये की जरूरत है। दोस्त की मदद के लिए मैंने 14 से 16 अक्तूबर तक अलग अलग बैंक अकाउंट से 8 लाख रुपये उसके खाते में भेज दिए। कुछ दिन बाद जब मैंने भूपिंदर को फोन कर हाल चाल जाना और उसे पैसे भेजने बारे में बताया । भूपिंदर ने कहा कि उसने कोई पैसा नहीं मांगा था और न ही उसने कोई संपर्क किया। मैंने अपने स्तर पर पड़ता कि तब पता चला कि मेरे साथ साइबर ठगी हुई है। इस कारण मुझे सदमा लगा और एक माह तक उपचार करवाया। जिसके बाद मैंने अब थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
मामला नंबर दो
चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी की डी 15 निवासी मनप्रीत कौर पुत्री जरनैल सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सीडीएलयू के डी 15 में रहती है। एक दिन परिवार के साथ मैंने शादी डॉट कॉम पर रिश्ते के लिए प्रोफाइल बनाई । इसके बाद मेरे पास शादी के लिए एक अज्ञान नंबर से लड़के का फोन आया। उसने बताया कि उसने शादी डाट कॉम पर उसकी प्रोफाइल देखी थी।
विज्ञापन
जो उस लड़के से बात करने पर मुझे व मेरे परिवार वालों को वह पसंद आ गया व रिश्ते के लिए हां कर दी। उसने बतलाया की वह विदेश में रहता है कुछ समय बाद भारत आएगा । इस तरह 3-4 दिन तक हमारी बात होती रही। उसके बाद उसने बोला की वह मेरे लिए विदेश से गिफ्ट भेजना चाहता है, जिसके लिए मुझे उसे कुछ पैसे भेजने पड़ेंगे । तो उसके कहने पर मैंने अलग अलग समय में अलग अलग खाते से 3 लाख 77हजार 306 रुपये भेज दिए। कुछ समय बाद मुझे कुछ शह हुआ तो मैंने निजी तौर पर खोजबीन की। तब मुझे पता चला कि वह लड़का फ्रॉड है और मेरे साथ ठगी हुई है।
मामला तीन
पुलिस को दी शिकायत में गायत्री शर्मा ने बताया कि वह दंत चिकित्सक है और स्माइल केयर डेंटल क्लिनिक कोर्ट रोड सिरसा में है। 29-08-2023 को रिमोर्ट जॉब के लिए ऑन लाइन सर्च किया, तो मुझे एक विज्ञापन मिला। जिसने मुझे एक व्हाट्सएप लिंक पर रीडायरेक्ट कर दिया। लिंक पर एक व्यक्ति से बात हुई, उसने मुझे टेलिग्राम का लिंक भेज दिया। टेलिग्राम लिंक पर क्लिक करने पर @GRPNDavid यूजर नेम से रेडम आईडी खुल गई। उस आईडी पर मुझे आन लाइन जॉब के बारे बताया गया और बढि़या कमीशन देने की बात कहीं।
उसकी बातों पर यकीन कर लिया। जब मैंने उनके द्वारा दिया गया पहला कार्य पूर्ण कर दिया तो मुझे फोन कर कहा गया कि काम करने में अधिक समय ले लिया है और रुपये की अतिरिक्त राशि जमा करनी होगी। मैंने उनके कहे अनुसार 50644 रुपये जमा करवा दिए। फिर उन्होंंने अलग अलग बहानों से मुझे से पैसे जमा करवाए। कुछ समय बाद मुझे शक हुआ कि मेरे साथ कुछ गलत हो रहा है तो मैंने पुलिस को शिकायत दी। कुल 3 लाख 14 हजार 389 रुपये की ठगी मेरे साथ हुई है।