{"_id":"64fe046ef4839fbe6b044904","slug":"change-of-power-in-the-country-started-from-haryana-abhay-singh-sirsa-news-c-128-1-slko1008-5854-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत हरियाणा से हुई : अभय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत हरियाणा से हुई : अभय सिंह
Sun, 10 Sep 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
डबवाली रोड स्थित पैलेस में कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक लेते अभय सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि देश में जब भी सत्ता परिवर्तन की शुरुआत होती है, उसका आगाज हरियाणा से होता है। इस बार भी शुरुआत हरियाणा से होगी। 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल जयंती पर कैथल में होने वाले समारोह में प्रदेश के लाखों लोग भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आगाज करेंगे।
विधायक अभय सिंह रविवार को डबवाली रोड स्थित निजी पैलेस में इनेलो की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय जयंती समारोह में देश के 14 विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज राजनेता शिरकत करेंगे और चौधरी देवीलाल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला,भादरा के विधायक हनुमान बेनीवाल, जेडीयू के केसी त्यागी, जयंत चौधरी, सीताराम येचूरी, पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल व टीएमसी के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
चौटाला ने कहा कि उनकी परिवर्तन यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है, बल्कि 25 सितंबर के बाद दूसरे चरण में यात्रा गांव गांव जाएगी तथा प्रत्येक वर्ग को इनेलो की कल्याणकारी नीतियों से लाभान्वित करेगी। बैठक में जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला, इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, इनेलो के महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला, इनेलो महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी, विनोद अरोड़ा, जसविंद्र बिंदु, गुरविंद्र सिंह गिल, जसवीर सिंह जस्सा, अभय सिंह खोड, कृष्णा फौगाट, महंत बलदेवदास, प्रवक्ता महावीर शर्मा, प्रदीप मेहता एडवोकेट, गुरदयाल मेहता, संदीप चौधरी, नपा रानियां के चेयरमैन मनोज सचदेवा, अजनीश कनेडी, रामकुमार नैन, विनोद दड़बी, मंदर ओढां, भगवान कोटली, धर्मवीर नैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस में भीतरी कलह
विधायक अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस की भीतरी कलह ही उसे नुकसान पहुंचाएगी। कांग्रेस को हरियाणा के साधारणजन के हितों से कोई सरोकार नहीं है। पूरे हरियाणा में इनेलो की वर्ष 1987 जैसी लहर है, जिसमें पार्टी को 85 सीटें आई थीं।