फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Change in weather, AQI reached 269 due to wind

Sirsa News: मौसम में आया बदलाव, हवा चलने से एक्यूआई 269 पर पहुंचा

Fri, 17 Nov 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 17 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Change in weather, AQI reached 269 due to wind
सिरसा। मौसम में निरंतर बदलाव जारी है और पराली जलाने की लोकेशन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब तक 128 लोकेशन हरसेक व अन्य स्रोत से प्राप्त हुईं और उनमें से 70 लोकेशन गलत पाई गई। वहीं पराली व अन्य कारकों से प्रदूषण के स्तर में निरंतर इजाफा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को एक्यूआई 269 दर्ज किया गया, जबकि बीते दिन यह 213 था। प्रदूषण के स्तर में 56 अंकों का उछाल आया है।
विज्ञापन

हालांकि एक्यूआई बढ़ने से सुबह व शाम के समय में आसमान में स्मॉग छाया रहा। जिससे आमजन को सांस लेने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इससे छोटे बच्चों व बुजुर्गों को अधिक परेशानी हुई। वहीं शुक्रवार को तापमान में हुई बढ़ोतरी ने दिन के समय स्मॉग से राहत दी। इस दौरान अधिकतम तापमान में 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर रहा। वहीं वीरवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

----

डीसी बोले - 17 किसानों पर दर्ज हुई एफआईआर
उपायुक्त ने शुक्रवार को पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर कृषि अधिकारियों व एसएचओ की बैठक ली। उपायुक्त ने कहा कि जिन भी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी इस कार्य में लगाई गई है, वे फील्ड में रहकर काम करें। कहीं पर भी फसल अवशेष जलाने की घटना की सूचना मिलती है, तो तुरंत उसकी सूचना दें। संबंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाए। गांव स्तर पर कमेटी के साथ तालमेल बनाकर रखें। संबंधित एसएचओ को साथ लेकर पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाए। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर अब तक 17 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला में पराली जलाने पर पूर्ण अंकुश को लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। प्रदूषण को रोकने के लिए पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश जरूरी है। इसके लिए जिलावासियों विशेषकर किसानों का सहयोग जरूरी है। किसान पराली को जलाने के बजाए उसका प्रबंधन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

51 लोगों पर जुर्माना लगाया जा चुका
कृषि विभाग के आंकड़ों पर गौर करते तो निरंतर पराली जलाने वालों पर कार्रवाई जारी है। आंकडों के अनुसार अब तक 51 लोगों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। कुल 1,65,000 रुपये का जुर्माना विभाग ने लगाया है। वहीं 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। हालांकि 70 से ज्यादा लोकेशन गलत पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed