{"_id":"8cb638ee5233f0cd2343dbe7c982dbdc","slug":"chandermohan-fight-chotala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभय चौटाला के आगे ऐलनाबाद से लडूंगा चुनाव : चंद्रमोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभय चौटाला के आगे ऐलनाबाद से लडूंगा चुनाव : चंद्रमोहन
सिरसा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं हजकां नेता चंद्रमोहन बिश्नोई ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव वे ऐलनाबाद से अभय चौटाला के खिलाफ चुनाव लड़कर लोगों को डराने-धमकाने वाली राजनीति का हमेशा के लिए सफाया कर देंगे। यह उनका राजनीतिक स्टंट नहीं। वे कभी झूठ नहीं बोलते। जो बात ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं।
वे शनिवार को हजकां-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी सुशील इंदौरा के डबवाली स्थित कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे करनाल से लड़ने के इच्छुक थे लेकिन समालखा के एक मंदिर से बाहर आते समय कुछ ब्राह्मण उन्हें मिले, उन्होंने चौ. भजनलाल के ब्राह्मण जाति के उम्मीदवार को करनाल से लड़ाने के वादे की याद दिलाई। अपने पिता की खातिर उसने सीट छोड़ दी। बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश में सामान विकास और सामान रोजगार के लिए सरकार आने पर हजकां एक कानून बनाएगी। यह घोषणा उनके चुनावी घोषणा पत्र की सूची में अव्वल नंबर पर है।
अभय ने वादा पूरा नहीं किया
हजकां नेता ने कहा कि अभय चौटाला ने उनकी शराफत को कमजोरी समझते हुए पंचकूला से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन्हें चैलेंज दिया था। लेकिन आज तक चौटाला ने अपना वादा पूरा नहीं किया। अभय चौटाला की हसरत पूरी करने के लिए वे विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ ऐलनाबाद से खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि इस इलाके से उपप्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री होते हुए भी डबवाली ने कभी विकास का स्वाद नहीं चखा, लेकिन उनकी सरकार आने पर डबवाली और ऐलनाबाद में कोई लंबा-चौड़ा फासला नहीं होगा।
विज्ञापन
हां, मैंने बगावत की
इससे पूर्व हजकां-भाजपा प्रत्याशी सुशील इंदौरा ने कहा कि पार्टी में रहते हुए अगर अधिकार मांगना गुनाह, बगावत है, तो उसने बगावत की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी तक पहुंच रखने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर उसे बागी मानते हैं। खारियां रैली में वे पहुंचना चाहते थे, लेकिन अशोक तंवर ने कह दिया कि अगर इंदौरा वहां आएंगे, तो वे रैली में नहीं आएंगे। इस मौके पर भाजपा नेता गणेशी लाल ने भी लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर मंच का संचालन देव कुमार शर्मा तथा विजय वधवा ने किया।