फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Challan for 85 drivers violating traffic rules

Sirsa News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 85 वाहन चालकों का चालान

Thu, 21 Nov 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 21 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Challan for 85 drivers violating traffic rules
नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों के चालान काटते पुलिस कर्मचारी। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला यातायात थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इसके तहत गलत दिशा में वाहन चलाने और बिना सिग्नल के लाइन बदलने वाले 85 से ज्यादा चालकों के चालान किए गए। यह अभियान जिलेभर में हाईवे और अन्य प्रमुख मार्गों पर संचालित किया गया, ताकि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा-निर्देशों के तहत यह विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के महत्व और सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा, तेज गति से वाहन चलाना और अचानक लाइन बदलने से दुर्घटनाएं हो सकती हैं। सभी वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा के भीतर ही वाहन चलाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करना जनता का नैतिक कर्तव्य
इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने आम जनता से अपील की कि वे ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और किसी की कीमती जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि अगर वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करते हैं, तो न सिर्फ वे स्वयं सुरक्षित रहेंगे, बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed