फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   chairman warned against encroachment

Sirsa News: चेयरमैन ने दी चेतावनी, बाजार में अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त

Mon, 02 Feb 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 02 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
chairman warned against encroachment
सिरसा। चेयरमैन बाजार में हाथ जोड़कर अपील करते हुए। संवाद
- शहर के मुख्य बाजारों से जब्त किया सामान, व्यापारियों को चेतावनी नहीं बर्दाश्त होगा अतिक्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद की ओर से दिनभर मुख्य बाजारों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने दुकानदारों से हाथ जोड़कर अपील की कि वे स्वयं अपनी दुकानों के आगे किया गया अतिक्रमण हटा लें, ताकि किसी भी प्रकार की सख्त कार्रवाई से बच सके। यदि वे ऐसा नहीं करेंगे तो उनका सामान जब्त होगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

दोपहर के समय चेयरमैन वीर शांति स्वरूप स्वयं नगर परिषद के आसपास के मुख्य बाजारों में पैदल निकले। लोगों से हाथ जोड़ते हुए दुकानों के आगे रेहड़ी व फड़ लगाकर सामान बिकवाने पर उन्होंने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि फड़ लगाने वाले का सामान जब्त किया जाएगा और जिसकी दुकान के आगे लगा है, उस दुकानदार पर जुर्माना लगाया जाएगा। क्योंकि दुकान के आगे फड़ लगाकर पैसा वसूलने का जो खेल चल रहा है, उसकी उन्हें जानकारी मिल गई है। इसलिए इस अस्थायी अतिक्रमण को रहने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की दीवार के साथ साथ फड़ लगाकर की गली बंद
चेयरमैन ने जब बाजार का निरीक्षण किया तो उन्हें पता चला कि नगर परिषद कार्यालय की दीवार के साथ साथ सड़क पर बड़े स्तर पर दुकानें सजाकर अतिक्रमण किया गया है। 14 से 16 फीट की सड़क को महज चार फीट का बना दिया गया है। दोनों ओर अतिक्रमण से पैदल भी आदमी नहीं गुजर सकता है। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि अवैध तौर पर दुकान चलाने वालों को कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं। इस पर चेयरमैन ने कहा कि कल से सभी की दुकानों का सामान जब्त कर लो। एक भी नजर नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से चार घंटे चला अभियान
नगर परिषद की टीम ने सोमवार को तीन से चार घंटे तक शहर में अतिक्रमण हटाया और सामान जब्त किया। रोड़ी बाजार, पालिका बाजार, डबवाली रोड, शहर थाना रोड व अन्य एरिया में टीम ने अतिक्रमण हटाते हुए सामान जब्त किया। हैरानी की बात है कि लगातार अभियान के बाद भी नगर परिषद कार्यालय को जाने वाली मुख्य सड़क पर अतिक्रमण करने से व्यापारी बाज नहीं आते हैं। पार्किंग की नगर परिषद में जगह होने के बाद भी दुकानदार अपने दुपहिया वाहन सड़क पर महिला व पुरुष शौचालय के सामने खड़े कर देते है। जिससे आमजन को परेशानी होती है।

कोट्स
आने वाले दिनों में भी अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बार-बार चेतावनी के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद का लक्ष्य है कि शहर के बाजारों और सड़कों को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त बनाया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और शहर की व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।
-जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed