{"_id":"6a454f644006385eab0f4b48","slug":"chairman-inspected-beej-vikash-nigam-plant-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160862-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चेयरमैन ने बीज विकास निगम प्लांट की गुणवत्ता व अन्य व्यवस्थाएं जांचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चेयरमैन ने बीज विकास निगम प्लांट की गुणवत्ता व अन्य व्यवस्थाएं जांचीं
Wed, 01 Jul 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
प्लांट का निरीक्षण करते चेयरमैन देव कुमार शर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों से मौजूदा कार्यप्रणाली, गेहूं के भंडारण, पैकिंग तथा लोडिंग संबंधी जानकारी ली
फोटो 26
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने बुधवार को सिरसा स्थित बीज विकास निगम प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट में चल रहीं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों से मौजूदा कार्यप्रणाली, गेहूं के भंडारण, पैकिंग तथा लोडिंग संबंधी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने गेहूं के कट्टों की नापतोल भी जांची और गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोडिंग और अनलोडिंग के दौरान पूरी सावधानी बरती जाए ताकि गेहूं का नुकसान न हो।
चेयरमैन ने कहा कि सरकारी संस्थानों में कार्य करते समय पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि कार्य के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
चेयरमैन ने प्लांट अधिकारियों से भंडारण क्षमता, गेहूं के स्टॉक, पैकिंग व्यवस्था तथा परिवहन प्रक्रिया की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। साथ ही गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि किसानों और उपभोक्ताओं का विश्वास बना रहे।
चेयरमैन ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने, व्यवस्थाओं की निगरानी बढ़ाने तथा कार्यस्थल पर स्वच्छता और सुव्यवस्थित संचालन बनाए रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने चेयरमैन को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का तत्काल प्रभाव से पालन किया जाएगा। लोडिंग व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएंगे तथा गेहूं की बर्बादी न हो, इसके लिए अतिरिक्त सावधानियां बरती जाएंगी।