{"_id":"6222557dbd141d4f2243d81d","slug":"chach-hadkop-is-wearing-the-valet-sirsa-news-hsr6258569200","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहरवाला व ओढ़ां में सीएम फ्लाइंग टीम ने मारे छापे, मचा हडकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाहरवाला व ओढ़ां में सीएम फ्लाइंग टीम ने मारे छापे, मचा हडकंप
विज्ञापन
चाहरवाला में दुग्ध शीतकरण केंद्र पर सीएम फ्लाइंग द्वारा लिए गए सैंपल।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपटा। जिले में सीएम फ्लाइंग टीम ने शुक्रवार को चाहरवाला व ओढ़ां में छापे मारे। कार्रवाई की भनक लगते ही अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई में दुकानों पर अनियमितताएं मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
दी आदर्श चाहरवाला दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति चाहरवाला में सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा। एसएसओ हिसार सुरेंद्र पूनियां की टीम ने कार्रवाई करते हुए समिति के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान दूध के सैंपल भरे गए। जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया है। इस बारे में समिति संचालक रविंद्र कुमार को नोटिस जारी कर दिया गया है। यह समिति वीटा की बीएमसी के तहत दूध शीतकरण का कार्य करती है। अधिकारियों के अनुसार समिति के सदस्यों के पास फूड सेफ्टी का सर्टिफिकेट भी नहीं मिला। सफाई व्यवस्था भी न के बराबर मिली। सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि आगे की कार्रवाई सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
ओढां में तारकोल फैक्टरी पर कार्रवाई
ओढां। गांव ओढां में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित एक तारकोल की फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों ने फैक्टरी का रिकॉर्ड मांगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोग कोई रिकॉर्ड टीम के सामने पेश नहीं कर पाया। अधिकारियों ने फैक्टरी मालिक को मौकेे पर बुलाया, लेकिन वह भी मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि फैक्टरी मौके पर बंद पड़ी थी और वहां कारिंदे ही मौजूद थे। सीएम फ्लाइंग की टीम ने फैक्टरी से संबंधित विभिन्न विभागों को भी मौके पर बुला लिया था। इस दौरान प्रदूषण विभाग ने फैक्टरी मालिक को नोटिस जारी कर दिया। वहीं जीएसटी के अधिकारियों ने फैक्टरी पर करीब 80 हजार रुपये जुर्माना किया है। जिसके बाद अग्निशमन विभाग ने भी फैक्टरी संचालक को नोटिस दिया है। सीएम फ्लाइंग केे उप-निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि फैक्टरी मालिक की तरफ से अभी तक कोई रिकॉर्ड पेश नहीं किया गया है। विभिन्न विभागों ने अभी तक नोटिस दिए हैं। बाकी मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पूर्ण जांच उपरांत ही कुछ कहा जा सकेगा।