फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Center built in the district, yet the exam will have to be covered a distance of 60 kilometers

Sirsa News: जिले में बना केंद्र फिर भी 60 किलोमीटर तक दूरी तय कर देनी पड़ेगी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Center built in the district, yet the exam will have to be covered a distance of 60 kilometers
सिरसा। भले ही प्रदेश सरकार ने अपना वादा निभाते हुए हरियाणा पात्रता परीक्षा की महिला परीक्षार्थियों के लिए जिले में केंद्र बनाए हैं। उसके बाद भी महिला परीक्षार्थियों को 20 से 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर परीक्षा देनी पड़ेगी। शनिवार और रविवार को होने वाली हरियाणा पात्रता परीक्षा में कुल 14390 अभ्यर्थी बैठेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड हरियाणा पात्रता परीक्षा का आयोजन शनिवार 2 दिसंबर और रविवार 3 दिसंबर को परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इसके लिए जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 14390 अभ्यर्थी लेवल 1, 2 और 3 की परीक्षा देंगे। पात्रता परीक्षा को देने के लिए भले ही प्रदेश ने गृह जिला में केंद्र बनाए हैं। उसके बाद भी सिरसा जिला की महिला परीक्षार्थियों को 20 से 60 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ेगी। भले ही प्रदेश सरकार ने ग्रुप सी और डी के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए निशुल्क परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करवाई थी लेकिन इन परीक्षार्थियों के लिए ऐसी कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

दूरी बनेगी परेशानी, परिवहन की नहीं सुविधा
भिवानी प्रदेश का सबसे बड़ा जिला होता था। चरखी दादरी के उसमें से अलग होने के बाद अब सिरसा सबसे बड़ा जिला है। ऐसे में सिरसा जिला मुख्यालय से सबसे ज्यादा दूरी डबवाली की 60 किलोमीटर है। इसके बाद ऐलनाबाद 43 किलोमीटर, कालांवाली 40 किलोमीटर, चोपटा 35 किलोमीटर है। इसके अलावा जिले के और भी बड़े गांव हैं जिनकी जिला मुख्यालय से दूरी 50 किलोमीटर तक है। ऐसे में इन गांवों से परीक्षार्थियों जिनमें खासकर महिला परीक्षार्थी हैं उनको केंद्र तक पहुंचने में खासी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एक शिफ्ट और रविवार को दो शिफ्ट में होनी है परीक्षा
बता दें कि शनिवार यानी दो दिसंबर को दोपहर तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक परीक्षा होगी। जबकि रविवार यानी तीन दिसंबर को सुबह और शाम दो शिफ्टों में परीक्षा होगी। 24 परीक्षा केंद्रों पर 14,390 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शनिवार को लेवल तीन की परीक्षा होगी तो 3 दिसंबर को लेवल- 2 और लेवल-1 की परीक्षा होगी।
परीक्षा में सबसे अधिक महिला परीक्षार्थी बैठेंगी
शहर में दो दिनों तक आयोजित होने वाली हरियाणा पात्रता परीक्षा में सबसे ज्यादा महिलाएं परीक्षार्थी परीक्षा देंगी। इस दौरान पहले दिन कुल 3126 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें से पुरुष 1179 और महिलाएं 1947 हैं। वहीं दूसरे दिन सुबह की शिफ्ट में कुल 7 हजार 209 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें से 2215 पुरूष व 4993 महिला परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। वहीं इसी दिन शाम की शिफ्ट में कुल 4055 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें से 1409 पुरुष और 2646 महिला और 1 परीक्षार्थी अन्य वर्ग का परीक्षा देगा।

एचटेट के लिए हुई बैठक
हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने हरियाणा पात्रता परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रदेशभर के उपायुक्तों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा एचटेट-2023 दो व तीन दिसंबर को आयोजित की जा रही है। परीक्षाओं को सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी केंद्र अधीक्षक पूरी तरह से तैयार रहे। पात्रता परीक्षा बिना किसी बाह्य हस्तक्षेप के शांतिपूर्ण ढंग व सुचारू रूप से संपन्न की जाए। सभी केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्त किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरा व बायोमेट्रिक मशीन की जांच करवा लें। केंद्र पर तैनात सभी कर्मचारियों के आई कार्ड होने अनिवार्य है। परीक्षा केंद्रों पर लाइट, सफाई व पेयजल की सही व्यवस्था हो।
शहर में इस प्रकार से बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

परीक्षा केंद्र का नाम, 2 दिसंबर इवनिंग, 3 दिसंबर मॉर्निंग, 3 दिसंबर इवनिंग

- एवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रानियां रोड, ----, 309, ----

- सीएमके नेशनल पीजी कॉलेज, ----, 310, ----

- सीएमके नेशनल पीजी कॉलेज, ---- 310, ---

- चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, --- 310, ---

- चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, -- 310 ---

- डीएवी पब्लिक स्कूल, बरनाला रोड, 112, 310 ----

- जीआरजी नेशनल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बी ब्लाॅक, 300, 300, 300

- राजकीय नेशनल कॉलेज, बस स्टैंड, 233, 310, ----

- राजकीय नेशनल कॉलेज, बस स्टैंड, 310, 310, ----

- लॉर्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, 310, 310, 126

- न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल शक्ति नगर, 310, 310, 220

- राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नाेलाॅजी, 310, 310, 310

- सावन पब्लिक स्कूल, 310, 310, 310,

- शाह सतनाम बॉयज स्कूल, बेगू रोड, 310, 310, 310

- दी सिरसा स्कूल बरनाला रोड, ---- 300, ----

- दी सिरसा स्कूल बरनाला रोड, --- 300, ---

- विवेकानंद पब्लिक स्कूल रानियां रोड, 310, 310, 310

- राजकीय मॉडल स्कूल अनाज मंडी, 310, 310, 310

- राजकीय मॉडल स्कूल अनाज मंडी, 310, 310, 310

- शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल, 310, 310, 310

- शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल, ---- 250, 250

- जननायक चौ. देवीलाल, जेसीडी, ---- 240, 240

- जननायक चौ. देवीलाल, जेसीडी, --- 240 , ----

- जननायक चौ. देवीलाल जेसीडी, 310, 310, 310
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed