फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU

कल्पना चावला हॉस्टल में वार्डन ने लड़कियों से बरामद किए ई गेजेट, किया जुर्माना

Fri, 13 Dec 2019 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
CDLU
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कल्पना चावला गर्ल्स हॉस्टल में बीते दिन बुधवार रात को हॉस्टल वार्डन ने लड़कियों के कमरे में छापामारी की। इस चेकिंग में करीब दस लड़कियों के कमरे में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स मिले। जिस पर लड़कियों को जुर्माना किया गया। जुर्माना भरने के लिए लड़कियों को दो दिन दिए गए। लेकिन जुर्माना लगाने पर लड़कियों में रोष है। हालांकि उन्हें जुर्माना अदा करने की समय सीमा एक सप्ताह ओर मिल गई।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार कल्पना चावला हॉस्टल की वार्डन ने बुधवार रात को प्रथम फ्लोर पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। अभियान के दौरान कमरों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पाए गए। जिसमें कि ज्यादातर चाय बनाने व गर्म पानी करने वाली ई-कैटल थी। साथ ही प्रेस व लैपटॉप मिले। वार्डन ने उन्हें आइटम अनुसार जुर्माना लगा दिया। यह जुर्माना 1700 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक है। साथ ही लड़कियों को जुर्माना भरने के लिए दो दिन का समय दिया गया। लड़कियों ने ई-कैटल रखने पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि परीक्षा के दिनों में रात को देर तक पढ़ना होता है। लेकिन हॉस्टल की कैंटीन रात आठ बजे के बाद बंद हो जाती है। रात को लड़कियां बाहर भी नहीं जा सकती। ऐसे में गर्म पानी पीने व चाय बनाने के लिए ई-कैटल रखी हुई हैं।
विज्ञापन

चीफ वार्डन से मिली लड़कियां, एक सप्ताह तक का दिया गया समय
जुर्माना भरने की अंतिम समय सीमा शुक्रवार को थी। यदि लड़कियां जुुर्माना अदा नहीं करेंगी तो हॉस्टल के कमरों को सील कर दिया जाना था। ऐसे में कुछ लड़कियां इस जुर्माने के खिलाफ चीफ वार्डन अभय गोदारा से मिली। चीफ वार्डन ने लड़कियों को एक सप्ताह तक जुर्माना अदा करने की छूट दी है। वहीं इनसो के राज्य उप प्रधान संजय बिश्नोई ने कहा कि लड़कियों को ई-गैजेट्स के लिए जुर्माना करना गलत है। वे इस फैसले के विरोध में सीडीएलयू में जल्द ही छात्र संगठनों से बातचीत करेंगे। यदि हॉस्टल प्रोस्पेक्टस अनुसार लड़कियों के कमरे में ई-गैजेट्स रखने पर जुुर्माने का प्रावधान है तो प्रोस्पेक्टस अनुसार लड़कियों के हॉस्टल में कैंटीन भी 24 घंटे तक खुली रखने का नियम है। लड़कियों पर लगाया गया जुर्माना माफ किया जाना चाहिए और कैंटीन परीक्षा के दिनों में पूरी रात खोली जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों के कमरे से जो ई-गैजेट्स बरामद हुए हैं। उन पर जुर्माना हॉस्टल प्रोस्पेक्टस अनुसार ही किया गया है।
- कमलेश रानी, वार्डन, कल्पना चावला हॉस्टल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed