फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cdlu,sirsa news,farmers protest

सीडीएलयू में किसानी झंडा ले जाने की अनुमति के लिए किसानों और कुलपति में हुई बहसबाजी

Fri, 25 Jun 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
cdlu,sirsa news,farmers protest
सीडीएलयू में वाहनों पर लगे किसानी झंडे को अनुमति देने की मांग को लेकर किसान नेता कुलपति को मांग पत्र सौंपने पहुंचे। लेकिन कुलपति ने किसानों की इस मांग को मानने से साफ इंकार कर दिया। इसके चलते किसानों और कुलपति ने बहस हो गई। इसके बाद किसानों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि वे छात्र संगठनों के साथ मिलकर रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर के समय किसान नेता लखविंद्र सिंह ओलख, गुरप्रीत सिंह, मैक्स साहुवाला और अन्य किसान नेता सीडीएलयू के गेट पर मांग पत्र देने के लिए पहुंचे। सीडीएलयू के सुरक्षा कर्मियों ने किसानों को गेट पर ही रोक लिया और कुलपति को इस संबंधित सूचना दी। इसके पश्चात कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक, रजिस्ट्रार राकेश वधवा और अन्य अधिकारी किसानों से बातचीत करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

किसान नेता लखविंद्र सिंह ओलख ने कहा कि विश्वविद्यालय में पार्टियों के झंडे को एंट्री दी जाती है लेकिन छात्रों के वाहन पर लगा किसान एकता के झंडे को बाहर ही उतरवा दिया जाता है। इसकी अनुमति लेने के लिए वे मांग पत्र सौंपने पहुंचे हैं। वहीं, कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षण संस्थान है। यहां पर राजनीति की बजाए शिक्षा प्राप्त करवाई जाती है। इसके कारण किसी भी वाहन पर लगे कोई भी झंडे को एंट्री देने की अनुमति नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed