{"_id":"61c210928e6b394d3325358d","slug":"cdlu-on-the-old-pattern-after-the-end-of-the-contract-with-the-agency-students-gathered-to-submit-the-offline-form-sirsa-news-hsr6200261158","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी से अनुबंध खत्म होने के बाद पुराने ढर्रे पर सीडीएलयू, ऑफलाइन फार्म जमा करवाने उमड़े विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंसी से अनुबंध खत्म होने के बाद पुराने ढर्रे पर सीडीएलयू, ऑफलाइन फार्म जमा करवाने उमड़े विद्यार्थी
विज्ञापन
सीडीएलयू में फीस जमा करवाने बच्चे को साथ लेकर आई एक छात्रा।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन फीस भरने और ऑनलाइन फार्म भरने की सुविधा देने वाली व्यवस्था बिगड़ गई है। सीडीएलयू का निजी कंपनी से अनुबंध खत्म हो गया है। ऐसे में अब ऑनलाइन फार्म और फीस जमा करवाने की व्यवस्था एक बार फिर ऑफलाइन पर आ गई है। पुराने ढर्रे पर प्रक्रिया आने के कारण यूनिवर्सिटी कैंपस में विद्यार्थियों को परेेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदकों को कतारों में तीन-तीन घंटे लगकर फीस जमा करवानी पड़ रही है। सीडीएलयू ने दावा किया है कि जल्द ही अपना नया सॉफ्टवेयर तैयार करवा लिया जाएगा।
कोरोना काल में सब कुछ ऑनलाइन हो गया। ऐसे में सीडीएलयू ने भी विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान की ताकि विद्यार्थियों के फार्म भरने, फीस जमा करवाने के लिए कैंपस में ना आना पड़े। इसके लिए निजी एजेंसी से अनुबंध किया गया। लेकिन ये अनुबंध नवंबर में खत्म हो गया। नया अनुबंध करने के लिए निजी एजेंसी ने रेट बढ़ा दिया और पहले से ज्यादा फीस मांगी। इस पर सीडीएलयू प्रशासन ने इनकार कर दिया और अपना नया सॉफ्टवेयर तैयार करवाने का फैसला लिया ताकि बार-बार अनुबंध ना करना पड़े। लेकिन सीडीएलयू के अधिकारी विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करना भूल गए।
ऑनलाइन से ऑफलाइन पर आया सीडीएलयू, विद्यार्थी परेशान
सीडीएलयू की ओर से कंपार्टमेंट की परीक्षाओं के लिए आवेदन फार्म भरने का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 24 दिसंबर तारीख आखिरी है। लेकिन निजी एजेंसी से अनुबंध खत्म होने के बाद सीडीएलयू विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाई। ऐसे में विद्यार्थियों से ऑनलाइन फार्म भरने की सुविधा प्रदान करने की बजाय केवल ऑफलाइन फार्म भरने और ऑफलाइन तरीके से ही फीस भरने को कहा गया। इस कारण अब विद्यार्थियों को सीडीएलयू कैंपस में आकर कैश काउंटर पर फार्म भरकर फीस जमा करवानी पड़ रही है। ऐसे में कैश काउंटर पर भीड़ लग रही है। लेकिन कैश काउंटर पर केवल तीन कर्मचारी तैनात हैं इस कारण विद्यार्थियों को तीन-तीन घंटे कतार में लगकर फीस भरवानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों का आरोप : सुविधा शुल्क लेकर पिछले दरवाजे से भरवा रहे फीस
सीडीएलयू में फीस भरवाने आए विद्यार्थियों रेखा, मीना, रीतु, कोमल, रणजीत, राजेश कुमार ने बताया कि इस बार ऑफलाइन फार्म भरकर फीस जमा करवानी पड़ रही है। लंबी लाइनें लग रही है और कैश काउंटर पर कर्मचारियों की संख्या कम है। ऐसे में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि दो से तीन घंटे के बाद फीस जमा करवाने की बारी आ रही है। विद्यार्थियों ज्योति, मुकेश कुमार, दीपेश, दीपक ने आरोप लगाया कि एक तरफ विद्यार्थी लाइन में लगे हैं लेकिन दूसरी ओर सीडीएलयू की ओर से कर्मचारी सुविधा शुल्क लेकर पिछले दरवाजे से फीस जमा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई विद्यार्थी ऐसे हैं जो बाद में आए, लेकिन 10 मिनट के भीतर ही फार्म के साथ फीस की रसीद कटवा दी गई।
कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां, सीडीएलयू प्रशासन बेखबर
कोरोना महमारी का खतरा एक बार फिर मंडरा रहा है। ऐसे में सरकार और प्रशासन ने आदेेश जारी किए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना जरूरी है और सामाजिक दूरी नियम का पालन करना भी आवश्यक है। लेकिन इसके बावजूद सीडीएलयू प्रशासन व्यवस्था नहीं कर पाया। फीस के लिए कैश काउंटर और कैंटीन के पास इन दिनों बड़ी भीड़ विद्यार्थियों की उमड़ रही है। लेकिन ना तो मास्क लगाने के नियमों का पालन हो पा रहा है और ना ही सामाजिक दूरी नियम का पालन हो रहा है। सीडीएलयू की ओर से कैश काउंटर के पास सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात नहीं किए गए हैं।
पहले ऑनलाइन फीस जमा करने और फार्म भरने की सुविधा थी। लेकिन निजी एजेंसी का अनुबंध खत्म हो गया है। हालांकि सीडीएलयू अब अपना सॉफ्टवेयर तैयार करवा रहा है। इसमें थोड़ा समय लगेगा, इसलिए इस बार ऑफलाइन फार्म भरवाए जा रहे हैं। जहां तक सुविधा शुल्क लेकर फीस जमा करवाने के आरोप की बात है तो इसकी जानकारी हमें नहीं है। फिर भी ऐसी स्थिति है तो इस पर ध्यान दिया जाएगा और किसी भी विद्यार्थी को परेेशान नहीं होने दिया जाएगा।
-प्रो. राजकुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू, सिरसा।

सीडीएलयू में फीस जमा करवाने के लिए कतार में खड़े विद्यार्थी।- फोटो : Sirsa