फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDL University Professor Sunita Sukhija's research project selected as a monograph by ICSSR

Sirsa News: सीडीएलयू की प्रोफेसर सुनीता सुखीजा के रिसर्च प्रोजेक्ट का आईसीएसएसआर ने मोनोग्राफ के रूप में किया चयनित

Sat, 26 Apr 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 26 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
CDL University Professor Sunita Sukhija's research project selected as a monograph by ICSSR
सीडीएलयू के कुलपति प्रो नरसीराम बिश्नोई प्रबंधन विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुनीता सुखीजा के आईसीएसएस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुनीता सुखीजा के शोध प्रोजेक्ट को इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च द्वारा मोनोग्राफ के रूप में चयनित किया गया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय की शोध गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।
कुलपति प्रो. बिश्नोई ने कहा कि शोध कार्य किसी भी विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता का आधार होते हैं। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अनुसंधान के प्रति प्रेरित करती हैं और विश्वविद्यालय को शोध के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में योगदान देती हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रो. सुखीजा को अक्टूबर 2023 में सुकन्या समृद्धि योजना पर अनुसंधान परियोजना स्वीकृत हुई थी। यह रिपोर्ट छह माह में तैयार कर आईसीएसएसआर को प्रेषित की गई, जिसे अब मोनोग्राफ के रूप में पुस्तकाकार प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. सुखीजा के अनुसार, उनके शोध में हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों से कुल 450 खाताधारकों से प्रश्नावली के माध्यम से डेटा एकत्रित किया गया। मार्च 2024 में एक सेमिनार का आयोजन कर 100 लाभार्थियों के साथ शोध निष्कर्ष साझा किए गए।

रिपोर्ट के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं की शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण में प्रभावी सिद्ध हो रही है। शोध में यह सिफारिश की गई है कि योजना के अधिक प्रभावी क्रियान्वयन के लिए खाताधारकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए तथा योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वर्कशॉप और मोबाइल कैंप आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed