फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cause of trouble for the unclaimed animal administration in the city

शहर में लावारिस पशु प्रशासन के लिए बने परेशानी का सबब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cause of trouble for the unclaimed animal administration in the city
सरकूलर रोड के साथ बैठे आवारा पशु। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर की सड़कों और कॉलोनियों में काल बनकर घूम रहे बेसहारा पशु लोगों के जी का जंजाल बने हुए हैं। प्रशासन की ओर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर लगाया जाना है, लेकिन बीते दो माह से न तो टेंडर हो पाया और न ही अन्य कोई प्लान तैयार हो पाया। रोड के बीच में और सार्वजनिक स्थानों पर घूमते बेसहारा पशु कभी भी बड़े हादसे को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन

बीते दो दिनों से लगातार रात को सुबह के समय घनी धुंध पड़ रही है। ऐसे में रोड के बीचों-बीच बैठे आवारा पशु वाहन चालक के हादसे का कारण बन सकते हैं। प्रशासन की ओर से करीब एक वर्ष पहले ही शहर को कागजों में स्ट्रे कैटल फ्री घोषित कर दिया था। लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ ओर ही बयां कर रही है। शहर के चौक चौराहों और मुख्य सड़कों पर आवारा पशुओं के झुंड देखने को मिल रहे हैं। आवारा पशुओं के कारण पहले भी शहर में कई बार हादसे हो चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा और पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान नहीं चलाया जा रहा।
विज्ञापन

बेसहारा पशुओं के लिए बनी है दो नंदीशाला, फिर भी शहर की स्थिति खराब -
आवारा पशुओं को पकड़कर उन्हें एक ही जगह पर रखने के लिए प्रशासन की ओर से केलनियां व रामनगरिया में नंदीशाला बनाई गई है। ऐसे में पशुओं को पकड़कर उन्हें नंदीशाला में पहुंचाया जाता है, लेकिन इसके बाद भी शहर में आवारा पशुओं की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। हालांकि सामाजिक संस्थाओं की ओर से विशेष अभियान चलाकर नंदीशाला में पहुंचाने वाले पशुओं को चारा भी प्राप्त करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकुलर रोड पर बैठ आराम फरमाते हैं आवारा पशु -
शहर के सरकुलर रोड पर दिनभर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। रोड पर बैठकर पशु दिनभर आराम फरमाते हुए नजर आते हैं। जबकि इन पशुओं के कारण कई बार वाहन चालक हादसे का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई एक्शन प्लान तैयार नहीं किया गया, जिससे शहर वासियों और वाहन चालकों को इस परेशानी से निजात मिल सके।

शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर लगाया जा चुका है। जल्द ही पशुओं को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पशुओं को पकड़कर नंदीशाला तक पहुंचाया जाएगा।
- संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा।

कॉलोनी में घुमता बेसहारा पशु।

कॉलोनी में घुमता बेसहारा पशु। - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed