{"_id":"6434520217d0e32e89077b32","slug":"catering-mock-drill-finished-in-20-minutes-other-emergency-arrangements-including-ambulance-not-checked-sirsa-news-c-21-1-103145-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानापूर्ति : मॉक ड्रिल 20 मिनट में खत्म, एंबुलेंस सहित अन्य इमरजेंसी व्यवस्था जांची ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानापूर्ति : मॉक ड्रिल 20 मिनट में खत्म, एंबुलेंस सहित अन्य इमरजेंसी व्यवस्था जांची ही नहीं
Mon, 10 Apr 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मॉक ड्रिल के दौरान मरीजों के सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। प्रदेश व जिले में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को जांचने के लिए माॅक ड्रिल आयोजित की। इस दौरान विभाग ने खानापूर्ति करते हुए सिर्फ 20 मिनट में माॅक ड्रिल खत्म कर दी। इस दौरान एंबुलेंस सहित अन्य इमरजेंसी व्यवस्था की जांच ही नहीं की गई। वहीं, अस्पताल में मरीज मास्क व सामाजिक दूरी का कोई पालन नहीं कर रहे थे।
नागरिक अस्पताल में सोमवार सुबह 10 बजे व्यवस्था जांचने के लिए मॉक ड्रिल हुई है। अस्पताल के पांच कर्मचारियों को कोरोना का डमी मरीज बनाया गया। मॉकड्रिल में शामिल वॉलंटियर और डॉक्टर मास्क और पीपी किट पहने हुए नजर आए। सबसे पहले मरीजों की कोविड ओपीडी की पर्ची काटी गई। इसके बाद मरीजों की कोविड ओपीडी में जांच की गई। यहां पर डॉक्टर ने मरीजों के स्वास्थ्य व कोरोना के लक्षण की जांच की। संदिग्ध मिलने पर सैंपल एकत्र किए गए। इसमें एक मरीज का स्वास्थ्य खराब होने उसे ऑक्सीजन लगाकर सर्जिकल वार्ड में बनाए कोविड वार्ड में भर्ती किया। इस मौके पर डॉ. पवन कुमार ने पूरी स्थिति जांची और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। करीब 20 मिनट में ही मॉक ड्रिल की प्रक्रिया खत्म कर दी। इसके बाद विभाग ने दावा किया कि मॉक ड्रिल में हर तरह की व्यवस्था सही पाई गई है।
जिले में मिले तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज, छह तक पहुंचा आंकड़ा
जिले में सोमवार को तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से एक सिरसा शहर का तो दो नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के हैं। इसके साथ ही सोमवार को चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 49 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जबकि 41 संदिग्धों के सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 7 लाख 38 हजार 59 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 34237 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 33684 लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि 547 की मौत हो गई। जिले में अब तक छह मरीज सक्रिय हैं। जिले का रिकवरी दर 98.38 फीसदी है, जबकि पॉजिटिव दर 37.5 फीसदी है।
विज्ञापन
कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं किट व कर्मचारी
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी पूरी होने के दावे कर रहा है, लेकिन विभाग के पास अभी तक न तो जांच किट की कोई व्यवस्था है और न ही कर्मचारी उपलब्ध है। विभाग ने हर रोज 500 संदिग्धों के सैंपल लिए जाने के आदेश जारी किए गए है, लेकिन अभी भी जिले में 50 से 60 संदिग्धों के ही सैंपल लिए जा रहे हैं। पांच दिनों से अस्पताल में कोविड जांच किट खत्म के चलते सैंपल जांच के लिए अग्रोहा लैब में भेजा जा रहे हैं। वहीं 55 कोविड कर्मचारियों को रिलीव किए जाने के बाद अभी तक अन्य कर्मचारियों को नियुक्त नहीं किया गया है।
नागरिक अस्पताल में यह है व्यवस्था
व्यवस्था संख्या
ऑक्सीजन बेड, 170
आईसीयू बेड, 16
नॉन ऑक्सीजन बेड, 15
वेंटिलेटर, 25
ऑक्सीजन कंस्टेटर, 72
ऑक्सीजन सिलिंडर, 325
वर्जन
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मॉक ड्रिल की गई है। नागरिक अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए प्राप्त स्टाफ व उपकरण है। मॉक ड्रिल में हर तरह की व्यवस्था सही पाई गई है। लोग मास्क का इस्तेमाल करे और भीड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचे। मरीजों की अस्पताल में लगातार जांच की जा रही है। - डॉ. पवन कुमार, इंचार्ज, मॉक ड्रिल प्रक्रिया, नागरिक अस्पताल सिरसा।