{"_id":"63051454963bf94af7146e2b","slug":"cash-records-stolen-from-three-private-schools-sirsa-news-hsr6399474166","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन निजी स्कूलों में सेंधमारी व ताले तोड़ कर चोरों ने नकदी और रिकार्ड चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन निजी स्कूलों में सेंधमारी व ताले तोड़ कर चोरों ने नकदी और रिकार्ड चुराया
विज्ञापन
सिरसा। चोरों ने शहर के तीन निजी स्कूलों में सेंधमारी करते हुए 20 हजार से अधिक की नकदी व सामान सहित स्कूल का रिकॉर्ड ही चोरी कर ले गए।
पहले मामले में रानियां रोड स्थित विवेकानंद स्कूल के संचालक रामसिंह यादव ने बताया कि 21 अगस्त को छुट्टी होने के कारण स्कूल बंद था और स्टाफ सदस्य अपने घर गए हुए थे। रात्रि को चोरों ने विद्यालय के चैनल गेट का ताला तोड़कर स्कूल के सभी कमरों में तलाशी ली और सभी अलमारियों के ताले तोड़ डाले। चोर स्कूल का रजिस्टर्ड रिकॉर्ड, टीचर रिकॉर्ड, स्टाफ एग्रीमेंट, सर्विस बुक, स्कूल सेफ्टी रिकॉर्ड, स्कूल मैनेजमेंट रिकॉर्ड, बिल्डिंग मैप, मेडिकल कैंप, स्कूल प्रतियोगिता रिकॉर्ड, स्कूल इंस्पेक्शन रिकॉर्ड, पीएफ रिकॉर्ड, अकाउंट रिकॉर्ड, नकदी, सीडी और अन्य दस्तावेज चोरी कर ले गए। चोरी का पता 22 अगस्त की सुबह लगा जब वे स्कूल पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो उक्त सामान गायब मिला।
वहीं चोरों ने लाला जगन्नाथ जैन स्कूल में भी सेंध लगाते हुए स्कूल का रिकॉर्ड, बिल व कैंटीन की कुछ नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा चोरों ने आरपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरेकां में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को दी शिकायत में स्कूल के चेयरमैन जनकराज ने बताया कि 21 अगस्त को रविवार को छुट्टी होने के कारण स्कूल बंद था। देर रात्रि को चोरों ने स्कूल में घुसकर आर पीआईटीआई व होलिस्टिक स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज के कुछ लिफाफों में बंद पुराना रिकॉर्ड, स्टाफ हाजिरी रजिस्टर, सैलरी रजिस्टर, महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्टैंप, पुराना लैपटॉप व लगभग 20 हजार रुपये की नकदी व दो हाथ वाली घड़ी चोरी कर ली। सुबह स्कूल स्टाफ स्कूल में आया तो चोरी का पता चला। पुलिस ने तीनों ही शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।