फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Case registered against five farmers for burning stubble, one arrested

Sirsa News: पराली जलाने पर पांच किसानों पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार

Thu, 16 Nov 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 16 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Case registered against five farmers for burning stubble, one arrested
सिरसा, रानियां, कालांवाली। पराली जलाने वाले किसानों पर पुलिस व प्रशासन की तरफ से सख्ती की जा रही है। वीरवार को जिले में पांच स्थानों पर पराली जलाने के मामले आए हैं। प्रशासन ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच किसानों पर मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि एक किसान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक करीब 15 किसानों पर पराली जलाने को लेकर मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

कालांवाली थाना पुलिस ने वीरवार को गांव केवल में खेत में पराली जलाने वाले किसान को गिरफ्तार किया है। किसान की पहचान मोहन सिंह निवासी गांव केवल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि नामजद आरोपी मोहन सिंह ने अपने खेत में धान की पराली में आग लगाकर उपायुक्त के आदेश की अवहेलना की थी। बीती पांच अक्तूबर 2023 को किसान ने खेत में पराली को आग के हवाले किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब आरोपी को काबू किया है।
विज्ञापन

थाना बडागुढ़ा के गांव बुढ़ाभाना के एक किसान के खिलाफ खेत में पराली जलाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रबंधक ने बताया कि राजकुमार कुकरेजा निवासी बुढ़ाभाना अपने खेत में पराली में आग लगाई हुई थी। वहीं रानियां क्षेत्र में किसान अर्जुन सिंह, शंकर और किसान बख्शीश सिंह ने अपने खेत में पराली में आग लगाकर वायु प्रदूषण किया। सैटेलाइट से प्राप्त की गई तस्वीरों से दोनों किसानों के खेत में आग लगाने की पुष्टि हुई है। कृषि अधिकारी अजय ने किसान अर्जुन सिंह, किसान शंकर व किसान बख्शीश सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। रानियां थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके रिपोर्ट तैयार करके भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशासन ने किसानों पर लगाया 1.62 लाख का जुर्माना
वीरवार को भी जिले में पांच स्थानों पर पराली जलाने की लोकेशन हरसेक की ओर से दी गई है। इसके बाद टीम की ओर से मौके पर लोकेशन की जांच की गई है। बता दें कि जिले में अब तक हरसेक की ओर से 104 लोकेशन जारी की गई है, जबकि अन्य माध्यम से 14 लोकेशन मिली है। इनमें से 64 लोकेशन गलत पाई गई हैं। हरसेक की ओर से जारी की गई 40 लोकेशन ठीक मिली है, जबकि अन्य माध्यम से मिले 14 लोकेशन सही पाई गई है। विभाग ने अब तक 50 लोकेशन के आधार पर किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। प्रशासन ने एक लाख 62 हजार 500 रुपये का जुर्माना किसानों पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed