{"_id":"6a64fd7b70199ebb94020539","slug":"case-on-6-in-surpunch-father-misbehave-sirsa-news-c-128-1-svns1027-162033-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सरपंच के पिता से दुर्व्यवहार में छह पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सरपंच के पिता से दुर्व्यवहार में छह पर प्राथमिकी दर्ज
Sat, 25 Jul 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
बारिश से नुकसान का जायजा लेने पहुंचने पर किया दुर्व्यवहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ागुढ़ा। गांव फग्गू में सरपंच के पिता से दुर्व्यवहार करने के आरोप में रोड़ी थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में राम चन्द्र, कृष्ण कुमार, गुलशन कुमार, सचिन कुमार, हरमिन्द्र कुमार और जतिन्द्र निवासी गांव फग्गू शामिल हैं।
पुलिस को दिए बयान में रणधीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा रविन्द्र पाल सिंह गांव का सरपंच है। 1 जुलाई की रात्रि को बारिश के कारण उक्त आरोपियों के घरों में पानी भर गया था।
अगले दिन सुबह पूरी पंचायत एकत्रित होकर गांव में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने गई थी। जब वे आरोपियों के घर पर पहुंचे तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
आरोपियों ने रणधीर सिंह और पंचायत सदस्यों को जाति सूचक गालियां भी दीं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।