फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Case filed against villagers who jammed road in protest against theft in Rodi of Sirsa

Protest: चोरी की घटनाओं के विरोध में रोड जाम करने वाले ग्रामीणों पर ही केस दर्ज, भड़के लोगों ने घेरा थाना

Sun, 11 Dec 2022 11:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोड़ी/सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोड़ी/सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 11 Dec 2022 11:29 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस चोरों पर नकेल कसने के बजाय ग्रामीणों पर ही मामला दर्ज कर रही है। बीते कई दिनों से गांव में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है।

विज्ञापन
Case filed against villagers who jammed road in protest against theft in Rodi of Sirsa
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चोरी की घटनाओं की रोकथाम करवाने की मांग को लेकर रोड जाम कर धरने पर बैठे ग्रामीणों पर मामला दर्ज किए जाने के बाद ग्रामीण रोष में आ गए। ग्रामीणों ने सुबह ही रोड़ी थाने का घेराव कर दिया और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।   

विज्ञापन


रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा घेराव किए जाने की सूचना मिलने के बाद डीएसपी यादराम कालांवाली, रोड़ी, ओढां, बडागुढ़ा व सीआइए कालांवाली सहित अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। ग्रामीण रोष प्रकट करते हुए थाने के समक्ष पहुंचे और यहां मुख्य गेट पर धरना दे दिया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस चोरों पर नकेल कसने के बजाय ग्रामीणों पर ही मामला दर्ज कर रही है। बीते कई दिनों से गांव में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पा रही। जब उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उल्टा उन पर ही मामला दर्ज कर दिया। वहीं उन्होंने कहा कि रोड जाम किए जाने के बाद भी शनिवार रात को गांव में चोरी की घटना हुई है। लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने में कामयाब नहीं हो पा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed