फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   careless

राशन न मिलने पर कार्यालय में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 17 Sep 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
careless
अपने राशन कार्ड दिखाते ग्रामीण तथा मौजूद गांव के सरपंच। - फोटो : Sirsa
गांव साहुवाला प्रथम में राशन कार्ड पर राशन न मिलने पर सभी ग्रामीण जिला खाद्य आपूर्ति विभाग में एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि उनके राशन कार्ड बिना किसी जानकारी तथा नोटिस के काट दिए गए हैं। जबकि उन्होंने इससे पहले महीने में राशन लिया था। ग्रामीणों ने राशन कार्ड से नाम काटने के विरोध में जाम की चेतावनी दी। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ने एक सप्ताह में जांच का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण माने।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह साहुवाला प्रथम के लगभग 130 ग्रामीण सरपंच के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग में पहुंचे। उन्होंने राशन कार्ड पर राशन न मिलने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मौजूद सरपंच चरणजीत सिंह ने बताया कि गांव के लोग जब राशन लेने के लिए डिपो पर गए तो वहां पर डिपो संचालक ने बताया कि उनका राशन कार्ड बंद कर दिया गया है। जिस पर उन्हें अब राशन नहीं मिल सकता।
विज्ञापन

ग्रामीण राशन कार्ड से नाम काटने के विरोध में सिरसा के खाद्य आपूर्ति विभाग में पहुंचे तो वहां पर कोई अधिकारी न मिल पाने के कारण लोगों ने वहां पर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि अगर कोई सुनवाई नहीं करता है तो वह रोड जाम करेंगे। रोड जाम करने की सूचना मिलते ही अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर ने गांव के सरपंच से इसकी बात की। सरपंच ने कहा कि जब तक कोई अधिकारी आकर उनकी बात नहीं सुनेगा तब तक वह यहां से नहीं जाएंगे । तत्पश्चात खाद्य आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर संजीव कुंडु ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके सभी राशन कार्डों की जांच की जाएगी तथा स्थिति का पता लगाया जाएगा कि इनका राशन कार्ड क्यों काटा गया है। इंस्पेक्टर के समझाने पर लोगों ने लाइन में लगकर अपने कागजात की जांच करवाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने परिजनों के मौत के बाद नहीं कटवाए थे नाम
उपभोक्ता लखविंद्र सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने जब रिकॉर्ड जांच किया तो पता लगा कि बनाए गए राशन कार्डों में नाम की गलती है। कुछ उपभोक्ताओं के राशन कार्ड में दर्ज पारिवारिक सदस्य की मृत्यु हो चुकी है उनके नाम राशन कार्ड से नहीं काटे गए हैं जिस कारण से राशन लेने में समस्या आ रही है। जगसीर, रणजीत, कलावती, गुड्डी ने बताया कि अधिकारियों ने उनसे सात दिन का समय मांगा है कि वह सभी के राशन कार्ड का रिकॉर्ड जांच कर उसकी कमियों को ठीक कर देंगे जिस पर लोगों को राशन मिलने लगेगा।

गांव के लोग अपनी समस्याओं को लेकर आए थे। जिसमें लोगों के राशनकार्ड ऑनलाइन होने के कारण नाम तथा अन्य गलतियां आने पर उनका राशन कार्ड बंद कर दिया गया है। जिसको लेकर सभी को जानकारी दे दी गई है कि उनके राशन कार्ड क्यों बंद किए गए हैं। इसके साथ ही उनको यह जानकारी भी दे दी गई है कि वह अपने राशन कार्ड में नाम कहां से कटवाएं तथा कैसे नाम को ठीक करवाएं।
- इंस्पेक्टर संजीव कुंडु, खाद्य आपूर्ति विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed