{"_id":"58543bc14f1c1b440a649924","slug":"car-school-van-struck-one-dead-18-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-स्कूल वैन की टक्कर, कार सवार की मौत, चौदह बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-स्कूल वैन की टक्कर, कार सवार की मौत, चौदह बच्चे घायल
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को एनएच-9 पर स्थित गुरुनानक कॉलेज के नजदीक कार और स्कूल वैन की टक्कर हो गई जिससे स्कूल वैन पलट गई। हादसे में कार सवार की मौत हो गई। वैन में सवार 14 बच्चों समेत 18 लोग घायल हो गए। कई बच्चों की हालत गंभीर है। घायल बच्चे पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी तथा छठी कक्षा में पढ़ते हैं। उन्हें उपचार के लिए निजी, डबवाली तथा लंबी के सरकारी अस्पतालों में ले जाया गया।
शुक्रवार शाम करीब तीन बजे श्री मुक्तसर साहिब के गांव सिंघेवाला स्थित किड्स किंगडम कॉनवेंट स्कूल की वैन बच्चों को लेकर डबवाली की ओर आ रही थी। गुरुनानक कॉलेज के नजदीक पीछे से आई तेजगति कार ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। इससे बच्चों से भरी वैन पलट गई। बच्चों की चीख सुनकर दुकानदार सहायता के लिए दौड़े। घायल बच्चों को राहगीरों ने निजी अस्पताल में पहुंचाया। मौके पर पहुंची भाई घनईया जी सेवा सोसायटी की एंबुलेंस ने घायल कार सवारों को उपचार के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान गांव हाकूवाला निवासी निर्मल सिंह के रूप में हुई है। वह अपने मौसेरे भाई जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सी तथा अमन के साथ डबवाली की ओर आ रहा था। कार को अमन चला रहा था। मृतक पंजाब एरिया में निजी तौर पर बिजली बिल बांटने का कार्य करता था। उधर हादसे के बाद एनएच-9 पर जाम लग गया। करीब आधा घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू किया। सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। बच्चों का हालचाल जानने के लिए चिंतित दिखे। बच्चा कौन से अस्पताल में दाखिल है, इसका पता न होने के कारण डबवाली का प्रत्येक अस्पताल छान मारा।
विज्ञापन
ये हुए घायल
हादसे में वैन चालक शमशेर सिंह सहित सवार अध्यापिका गीता, उसकी बेटी आदिती, जीएनएम स्टूडेंट सोनू, जयदेव, सुहानी, रूहानी, मानव, हरप्रीत, शिमोन, पावनी, अनन्या, तमन्ना, लक्ष्य, सोनम, नव्या, हर्ष के चोटें आई। घायलों को निजी अस्पताल तथा डबवाली के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लंबी (पंजाब) में रेफर कर दिया गया।