फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Car rammed into a truck parked on the roadside, six people of the same family of Dabwali died.

Sirsa News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, डबवाली के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

Sat, 20 Jul 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 20 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Car rammed into a truck parked on the roadside, six people of the same family of Dabwali died.
सिरसा। राजस्थान में बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र में वीरवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक कार के घुसने से उसमें सवार डबवाली के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। कार सवार लोग भारत माला हाईवे से होते हुए सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि मृतकों के शव कार में बुरी तरह फंस गए। कार को काटकर शवों को निकालना पड़ा। राजस्थान पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। मृतकों में दंपती सहित उनके दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं।
विज्ञापन

मृतकों में शामिल डबवाली के किलियावाली मंडी के डिस्पोजल एरिया निवासी शिव कुमार गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के गांव नवाबगंज के रहने वाले थे। वह अपने परिवार के साथ 30 साल पहले डबवाली आ गए और यहीं बस गए। बेटे नीरज के देवीलाल पार्क एरिया में स्थित मेडिकल स्टोर को स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को सील कर दिया था। ऐसे में उसने परिवार के साथ सालासर जाने का कार्यक्रम बनाया। कुछ दिन पहले खरीदी सियाज कार में सवार होकर नीरज (23), पिता शिवकुमार (55), मां आरती (50), बहन सुनैना (24) और भूमिका (17) व छोटा भाई डग्गू वीरवार शाम आठ बजे सालासर के लिए रवाना हुए। रात करीब 11 बजे उनकी कार महाजन थाना क्षेत्र में जैतपुर के पास हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीरज कार से बाहर आकर गिरा, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिवकुमार, आरती, सुनैना और डुग्गू की भी मौत हो गई। महाजन थाना इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची। भूमिका की सांसें चल रहीं थीं, उसे हनुमानगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी भी मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार को काटकर अन्य शवों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed