फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Car hits scooter and motorcycle, one woman dead, three injured

Sirsa News: कार ने मारी स्कूटी और मोटरसाइकिल को टक्कर, एक महिला की मौत, तीन घायल

Sat, 23 Nov 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 23 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Car hits scooter and motorcycle, one woman dead, three injured
घटनास्थल पर खड़ी कार।
ओढां (सिरसा)। गांव ओढां में कालांवाली रोड पर स्थित निजी स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल व स्कूटी को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल व स्कूटी पर सवार चार लोग घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद घायलों को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस न मिलने के चलते काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक गांव ओढां निवासी महिला रेनू कौर शुक्रवार दोपहर स्कूटी पर सवार होकर कालांवाली रोड पर स्थित एक निजी स्कूल से अपनी बेटी शुभदीप को छुट्टी के बाद लेने गई थी। वहीं गांव सालमखेड़ा निवासी डिप्टी सिंह अपनी बेटी सिमरजीत कौर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कालांवाली की तरफ से आ रहा था। इस दौरान स्कूल के आगे रोड पर कालांवाली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने पहले स्कूटी को चपेट में लिया फिर मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार रेनू व उसकी बेटी दोनों को गंभीर चोटें आईं। वहीं मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गए। घटना के बाद ओढां निवासी जसविन्द्र सिंह बब्बू व गोरा सोनी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां से उन्हें सिरसा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जहां महिला रेनू कौर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं कार चालक कार मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस की डायल 112 मौके पर पहुंची और दुर्घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिनों से खराब खड़ी है एंबुलेंस

इस दुर्घटना में घायलों को मौके पर एंबुलेंस न मिलने के चलते काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दुर्घटना में घायलों को जब ओढां से सिरसा रेफर किया गया तो सीएचसी में एंबुलेंस मौके पर मौजूद नहीं मिली। जिसके बाद अस्पताल कर्मचारियों ने सिरसा से एंबुलेंस बुलाई। जोकि करीब एक घंटे बाद अस्पताल पहुंची। तब तक घायलों के परिजन अपने निजी वाहनों से उन्हें सिरसा ले जा चुके थे। इस दौरान परिजनों व उपस्थित लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब आपातकालीन समय में ही एंबुलेंस सुविधा नहीं मिली तो ऐसी सुविधा किस काम की। बताया जा रहा है कि ओढां सीएचसी की एंबुलेंस पिछले 4-5 दिनों से मोरीवाला में स्थित एजेंसी में खराब अवस्था में खड़ी है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में लोगों को कैसे उपचार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed