फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Car driver arrested with poppy husk

Sirsa News: चूरापोस्त सहित कार चालक गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 25 Jun 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Car driver arrested with poppy husk
सिरसा में पकड़ा गया चूरापोस्त तस्कर पुलिस के साथ। 
सिरसा। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने एक कार चालक से 19 किलोग्राम चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। एचएसएनसीबी यूनिट सिरसा इंचार्ज इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में हाउसिंग बोर्ड चौक सिरसा में मौजूद थी। सूचना मिली कि हुंडई सैंट्रो गाड़ी में भारी मात्रा में चूरा-पोस्त लेकर एक व्यक्ति फ्रेंड्स कॉलोनी से हाउसिंग बोर्ड होते हुए पनिहारी की तरफ जाएगा।
विज्ञापन

सूचना पाते ही पुलिस टीम से हाउसिंग बोर्ड चौक पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक हुंडई सैंट्रो कार आती हुई दिखाई दी। जब कार को रुकवाया गया और ड्राइवर से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम करण ढिल्लो बताया। शक के आधार पर तब मौके पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर युवक और गाड़ी की तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी से एक कट्टा बरामद हुआ। कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें 19 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन


70 ग्राम अफीम सहित शख्स गिरफ्तार

सिरसा-ओढ़ां। एंटी नारकोटिक्स सेल डबवाली की टीम ने नशा तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जगसीर सिंह निवासी रोहिड़ावाली का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि एएसआई दलबीर सिंह की टीम गश्त के दौरान गांव रोहिड़ावाली में मौजूद थी। जहां पर शक के तौर पर सामने से आ रहे जगसीर सिंह की मौके पर तलाशी ली तो उसके पास से 70 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिस दौरान मौके पर ही जगसीर सिंह को काबू कर लिया गया। उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इंचार्ज सुरेश ने बताया कि जगसीर सिंह पर पहले भी हेरोइन, अफीम व चूरा-पोस्त तस्करी के तहत मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed