फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Car collides with tractor-trolley, teacher injured

Sirsa News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई कार, शिक्षक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Car collides with tractor-trolley, teacher injured
दुर्घटनाग्रस्त कार व ट्रैक्टर-ट्राली।
ओढां। गांव ओढां में माइनर के निकट सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली से एक कार पीछे से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार चालक अध्यापक घायल हो गया तो वहीं कार का अग्रिम भाग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में कार के एयरबैग खुलने की वजह चालक को अधिक चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन


सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया। इसके अलावा वन विभाग के ब्लॉक ऑफिसर संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से हाईवे के किनारे पौधरोपण किया जा रहा था। दोपहर के समय मजदूर ट्रैक्टर-ट्राॅली को हाईवे के किनारे कच्ची जगह में खड़ी कर खाना खा रहे थे। इसी दौरान कार खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से आ लगी। इसके चलते ट्रैक्टर पलट गया।
विज्ञापन


दरअसल, गांव रोड़ी हाल सिरसा निवासी बलजिंद्र सिंह पंजाब के गांव किलियांवाली के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डीपीई के पद कार्यरत हैं। सोमवार दोपहर को वह अपनी कार में सवार होकर किलियांवाली से सिरसा जा रहे थे। रास्ते में गांव ओढां में ओढां माइनर के निकट हाईवे के किनारे कच्ची जगह में खड़ी पौधों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से कार पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हुई। दुर्घटना के बाद पौधरोपण कर रहे मजदूरों ने घायल को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed