फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Canter driver collides, bike rider dies, son injured

Sirsa News: कैंटर चालक ने मारी टक्कर, बाइक सवार व्यक्ति की मौत, पुत्र घायल

Wed, 15 Nov 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 15 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Canter driver collides, bike rider dies, son injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। गांव मसीतां में स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह अज्ञात कैंटर चालक ने एक बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कैंटर को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। गांववासी ने उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत पिता को मृतक घोषित कर दिया, जबकि बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया है।

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक प्रभजीत सिंह ने बताया कि वह गांव देसूजोधा में एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक हैं, वह अपने पिता मनजीत सिंह के साथ सुबह 8:15 बजे बाइक पर सवार होकर गांव देसूजोधा स्कूल में जा रहे थे। बाइक वह चला रहा था। जब वह गांव के पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात कैंटर चालक ने सामने से टक्कर मार दी। इसके चलते वह दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उसके पिता मनजीत सिंह की मौत हो गई। घायल प्रभजीत सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed