फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Call 1962, mobile veterinary van will arrive for the treatment of sick animal.

Sirsa News: 1962 पर करें कॉल, बीमार पशु के उपचार के लिए पहुंचेगी मोबाइल वेटरनरी वैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Call 1962, mobile veterinary van will arrive for the treatment of sick animal.
सिरसा। अब पशुओं के बीमार होने पर उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टोल फ्री नंबर 1962 पर सूचना दर्ज होते ही मोबाइल वैन पशुपालक के घर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

सघन पशुधन विकास परियोजना से उपनिदेशक डॉ. विद्यासागर बंसल ने बताया कि वैन में एक वेटरनरी सर्जन, एक वीएलडीए व एक चालक कम अटेंडेट के साथ आवश्यक सभी दवाइयां भी मौजूद रहेंगी। पशु का इलाज निशुल्क में किया जाएगा। जिले में पांच मोबाइल वेटरनरी वैन अलॉट हुई हैं। इन्हें सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, रानियां व ओढां में तैनात किया गया है। प्रदेशभर में 70 मोबाइल वेटरनरी वैन-अलॉट की गई हैं। इन मोबाइल वेटरनरी वैन से समन्वय के लिए हिसार में कॉल सेंटर स्थापित किया गया। जीपीएस युक्त मोबाइल वेटनरी वैन द्वारा पशु पालकों को पशुचिकित्सा सेवा व परामर्श सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

पशु पालकों को पहुंचेगा लाभ
वर्तमान परिवेश में बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय तक ले जाना बड़ी समस्या है। जिससे पशु पालकों को कई बार बीमार पशु का उपचार करवाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अब पशुपालक द्वारा पशु के बीमार होने की अवस्था में 1962 पर कॉल करने पर मोबाइल वेटनरी वैन तत्काल बताए स्थान पर पहुंचेगी। वहां पहुंचने पर पशु चिकित्सक द्वारा पशुओं का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed