फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   By holding brother hostage and demanding ransom of Rs 5 lakh, case registered

Sirsa News: भाई को बंधक बनाकर मांगी 5 लाख की फिरौती, केस दर्ज

Thu, 02 Jan 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 02 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
By holding brother hostage and demanding ransom of Rs 5 lakh, case registered
सिरसा। व्हाट्स एप पर कॉल कर भाई को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये की मांग करने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में परमजीत ने बताया कि उसका छोटा भाई सुशील पिछले पांच साल से गुुरुग्राम में ट्रांसपोर्ट में नौकरी करता है। 31 दिसंबर को दिन में उसके मोबाइल पर सुशील के नंबर से व्हाट्स एप काल आई। उसने फोन उठाया उसके भाई ने पांच लाख रुपये का इंतजाम कर सिरसा आने का कहा। सुशील ने उसे काल पर बताया कि उसे अज्ञात आरोपितों ने होटल में बंधक बना रखा है और उनके पास हथियार है। आरोपित उसे बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। छोड़ने के लिए पांच लाख की डिमांड कर रहे हैं, अगर इन्हें रुपये नहीं दिए तो वे सुशील को गोली मार देंगे।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार भाई सुशील ने उसे बताया कि जगह के बारे में तुझे ये सिरसा आने के बाद बता देंगे और पुलिस से इस बात को छुपाने को कहा।
परमजीत ने पुलिस को बताया कि आरोपितों की बार-बार उसके फोन पर व्हाट्स एप आती रही, जिसमें आरोपित उसे रुपयों का इंतजाम कर भाई की जान बचाने के लिए कहते रहे। रकम का इंतजाम करने के लिए उसने आरोपितों से एक दिन का समय मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जनवरी को जब उसके पास आरोपितों का फोन आया तो उन्होंने शहर के भादरा पार्क में पांच लाख रुपये लेकर आने को कहा और ऐसा नहीं करने पर सुशील को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित के अनुसार उसने राशि जमा करने का काफी प्रयास किया परंतु इंतजाम नहीं होने पर वह अपने भाई की जान बचाने के लिए पुलिस के पास पहुंचा और आरोपितों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed