फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   By-election: 113 applications for 89 Panch posts, 87 candidates filed nominations on the last day

उपचुनाव : 89 पंच पदों के लिए आए 113 आवेदन, अंतिम दिन 87 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

Mon, 26 Jun 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 26 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
By-election: 113 applications for 89 Panch posts, 87 candidates filed nominations on the last day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले की 75 ग्राम पंचायतों के 89 पंच पदों पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को 87 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। पंच पदों के लिए अब तक 113 आवेदन आ चुके हैं। नौ जुलाई को पंच पदों के लिए उपचुनाव होगा।
चुनाव आयोग ने 15 जून को रिक्त पड़े पंच पदों के चुनाव के लिए उपचुनाव की घोषणा की थी। इसके लिए नामांकन भरने की तिथि 21 जून से 26 जून निर्धारित की गई थी। नामांकन के पहले चार दिनों तक मात्र 26 प्रत्याशियों ने आवेदन किया था। सोमवार को नामांकन भरने की अंतिम तिथि होने के कारण प्रत्याशियों का सभी बीडीपीओ कार्यालय में जमावड़ा लगा रहा। सोमवार को 87 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं। सोमवार को बडागुढ़ा खंड से पंच पदों के लिए 11, डबवाली खंड से 26, ऐलनाबाद से छह, चोपटा से 13, ओढ़ा से दो, रानियां से 19 व सिरसा खंड से 10 नामांकन पद दाखिल किए गए।
विज्ञापन

डीडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 28 जून को शाम तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट कर दिए जाएंगे। नौ जुलाई को सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक चुनाव होगा। चुनाव के बाद ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed