{"_id":"6a148dbfa9c19ef8e5098786","slug":"businessmen-plan-for-sajha-manch-sirsa-news-c-128-1-svns1027-158938-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सामाजिक, धार्मिक व व्यापारियों ने बनाया साझा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सामाजिक, धार्मिक व व्यापारियों ने बनाया साझा मंच
Mon, 25 May 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 25 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सांझा मंच की बैठक में मौजूद शहर के मौजिज लोग। संस्था।
सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने बैठक कर की चर्चा
फोटो - 10
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों को एकजुट कर साझा मंच तैयार करने के उद्देश्य से रविवार शाम को अग्रवाल धर्मशाला में बैठक हुई। बैठक को शहरवासियों का भरपूर समर्थन मिला। बैठक में शहर से जुड़े कई जनहित और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में संस्था प्रतिनिधियों के अलावा विधायक आदित्य चौटाला, नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा आदि उपस्थित रहे। इनके अलावा, आशीष मेहता, गुरदीप कामरा, विनोद बांसल, सुरेश मित्तल, नवीन नागपाल, सुरेश मित्तल, हरबंस लाल भद्र शामिल हुए।
बैठक के दौरान मृत्यु भोज बंद करने, शोक प्रकट करने का समय, राम बाग में संस्कार के समय राम नाम का पाठ, धार्मिक कार्यक्रमों में फालतू आडंबर बंद करने सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों को बंद करने और समाज में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विधायक आदित्य चौटाला ने कहा कि शहर की समस्याओं के समाधान में उनका पूरा सहयोग रहेगा। नगर परिषद से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही अग्रवाल धर्मशाला में चेयरमैन, पार्षदों और अधिकारियों की मौजूदगी में विशेष बैठक होगी।
साझा मंच के संयोजक नसीब गार्गी व पार्षद कृष्ण कामरा ने बताया कि शीघ्र ही सभी से विचार विमर्श के उपरांत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की संचालन समिति गठित कर उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर सुभाष जैन, पुनीत धमीजा, संजय मेहता, सतभूषण ग्रोवर, नरेश सेठी, नवदीप चलाना, सतपाल चलाना, अनिल गोयल, परमजीत सेठी, अजय सिंह ग्रोवर, सुमित अनेजा, प्रिंस गुप्ता, डिंपल, अमनदीप बांसल आदि मौजूद रहे।
इन मुद्दों पर हुई बात
- शहर की सफाई व्यवस्था
- आवारा पशुओं की समस्या
- टूटी सड़कें
- बिना लेवल की गलियां
- अंडर ब्रिज और विकास कार्यों से जुड़े अन्य मुद्दे