{"_id":"6a455087265f79edc90243a0","slug":"bus-stop-will-be-made-in-meerpur-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160841-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव मीरपुर में 48 घंटे मेें बनेगा नया बस स्टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव मीरपुर में 48 घंटे मेें बनेगा नया बस स्टॉप
Wed, 01 Jul 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायतें सुनते एडीसी अर्पित संगल।
एडीसी ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम में दिए अधिकारियों को निर्देश, 60 शिकायतों का किया समाधान
फोटो 7
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव मीरपुर में ग्रामीणों की परिवहन सुविधा के लिए दो दिनों के भीतर गांव में नया बस स्टॉप बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र के सैकड़ों यात्रियों और विद्यार्थियों को भी सुविधा होगी। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने मंगलवार रात गांव मीरपुर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के दौरान संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में कुल 60 शिकायतें आईं। अतिरिक्त उपायुक्त ने एक-एक शिकायत पर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इससे पूर्व गांव में पहुंचने पर अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल का गांव के सरपंच वेद प्रकाश व गण्यमान्य व्यक्तियों ने स्वागत किया।
सबसे पहले अतिरिक्त उपायुक्त ने गांव में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाते हुए युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
सरपंच वेद प्रकाश ने पंचायत की तरफ से गांव के विकास कार्यों बारे मांग पत्र अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपा। इनमें लाइब्रेरी व जिम हाल बनाने, गांव से ढाणियों में पेयजल की लाइन डालने, शिव धाम के सुंदरीकरण करने, खेतों के मुख्य रास्ते को पक्का करने, गांव में वेटरनरी डॉक्टर की व्यवस्था आदि मांग शामिल थी।
इन पर अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जो कार्य प्रशासन स्तर पर होंगे, उन्हें जल्द करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि गांव में जाकर वहां की समस्याओं को नजदीक से समझकर उनका प्राथमिकता से समाधान करना है।
विभागों ने स्टॉल लगाकर दी जानकारी
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी वाली स्टॉल लगाईं। ग्रामीणों ने स्टाॅलों के माध्यम से योजनाओं का किस प्रकार लाभ उठाया जा सकता है व इसकी प्रक्रिया क्या होती है, इस बारे जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति विभाग, आयुष, जन स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवार पहचान पत्र, जिला समाज कल्याण, जिला कल्याण, बिजली, पशुपालन एवं डेयरी, कृषि एवं किसान कल्याण, हरियाणा ग्रामीण बैंक व विकास एवं पंचायत आदि विभागों ने स्टॉल लगाई।
ये अधिकारी भी रहे उपस्थित
इस मौके पर डीएसपी राजेश कुमार, डीएफसी हरवीर, एलडीएम संजीव कुमार, उप निदेशक कृषि डाॅ. सुखदेव सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष, डिप्टी सीएमओ राजेश चैधरी, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, टीएम सुधीर कुमार, आरएफओ हरीपाल, एसओ मनोज कुमार आदि मौजूद थे।