{"_id":"631a3080a16d8341a126da05","slug":"buniyaad-yojana-179-students-of-sirsa-were-selected-in-the-state-sirsa-news-hsr641388391","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनियाद योजना : प्रदेश में सबसे ज्यादा सिरसा के 179 विद्यार्थियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनियाद योजना : प्रदेश में सबसे ज्यादा सिरसा के 179 विद्यार्थियों का हुआ चयन
विज्ञापन
मॉडल संस्कृति स्कूल में बुनियाद परीक्षा देते विद्यार्थी। फाइल फोटो
- फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शिक्षा विभाग ने बुनियाद योजना के तहत ली परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें जिले से 179 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जोकि प्रदेश में सबसे अधिक है। वहीं जींद दूसरे स्थान पर हैं, यहां 169 बच्चों ने परीक्षा पास की है। अब जिले के चयनित विद्यार्थियों को चार स्कूलों में कोचिंग दी जाएगी। ये कक्षाएं रेवाड़ी से ऑपरेट की जाएंगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से बुनियाद योजना चलाई जा रही है। इसके तहत जिले के सरकारी स्कूलों के 179 विद्यार्थियों की चयन हो गया है। अब इन विद्यार्थियों को एक साल तक चिह्नित सेंटरों पर कोचिंग दी जाएगी। इसके बाद ये विद्यार्थी राज्य स्तरीय परीक्षा में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन आईआईटी, पीएमटी, जेई मेन्स व एनडीए की तैयारी करवाई जाएगी। इसके साथ ही ये विद्यार्थी सुपर 100 परीक्षा में भी भाग ले सकेंगे। बुनियाद योजना के तहत पहले स्तर की परीक्षा में करीब 3500 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पहले स्तर पर करीब 1473 विद्यार्थी चिह्नित हुए थे। इसके बाद 1186 विद्यार्थियों ने दूसरे लेवल की परीक्षा दी। इनमें से 179 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। इन विद्यार्थियों की कक्षाएं केंद्रों पर ऑनलाइन लगाई जाएंगी। इन कक्षाओं को रेवाड़ी से ऑपरेट किया जाएगा। केंद्रों पर कक्षाएं लगाने को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जल्द ही शेडयूल जारी किया जाएगा।
चयनित विद्यार्थियों को दी जाएगी छात्रवृत्ति
बुनियाद परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को एनटीएसई यानी नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामीनेशन परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को केवीपीवाई यानी किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। ये विद्यार्थी पीएचडी तक छात्रवृत्ति लेने के हकदार होंगे।
विज्ञापन
जिले के इन केंद्रों पर होगी कोचिंग
- मॉडल संस्कृति स्कूल, सिरसा।
- मॉडल संस्कृति स्कूल, चोपटा।
- मॉडल संस्कृति स्कूल, ऐलनाबाद।
- मॉडल संस्कृति स्कूल, डबवाली।
फतेहाबाद रहा फिसड्डी, 93 विद्यार्थी ही हुए पास
बुनियाद परीक्षा के तहत प्रदेश में से सिरसा के विद्यार्थियों ने बाजी मार है। सिरसा के 179 विद्यार्थियों ने परीक्षा को पास किया है। वहीं सबसे कम विद्यार्थी फतेहाबाद के है। जिन्होंने परीक्षा को पास किया है। फतेहाबाद के कुल 93 विद्यार्थी पास हुए हैं। सिरसा के बाद दूसरे नंबर पर जींद के विद्यार्थियों है। जींद के 166 विद्यार्थियों ने परीक्षा को पास किया है।
प्रदेश से इन जिलों से चयनित हुए विद्यार्थी
जिला संख्या
जींद 166
फतेहाबाद 93
झज्जर 120
कैथल 150
करनाल 152
कुरूक्षेत्र 148
महेंद्रगढ़ 142
नूह 104
पलवल 100
पंचकूला 131
पानीपत 150
रेवाड़ी 129
रोहतक 105
सोनीपत 119
यमुनानगर 134
भिवानी 139
चरखी दादरी 111
फरीदाबाद 133
हिसार 157
अंबाला 113
जिले के 173 विद्यार्थियों ने बुनियाद परीक्षा पास की है। इन विद्यार्थियों को जिले के चिह्नित केंद्रों पर ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। रेवाड़ी के इन कक्षाओं को ऑपरेट किया जाएगा।
- मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।