फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bulldozers ran in HUDA colony, three illegal houses demolished

Sirsa News: हुडा कॉलोनी में चला बुलडोजर, तीन अवैध मकान किए ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran in HUDA colony, three illegal houses demolished
जेसीबी मशीन से बने मकानों को तुडवाते हुए अ​धिकारी। 
ऐलनाबाद। शहर के उपमंडल अस्पताल के पीछे हुडा कॉलोनी में वीरवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने तीन मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से की गई, जिसमें प्लॉट नंबर 4, 5 और 6 से अवैध कब्जा हटाया गया।
विज्ञापन

प्रशासन की यह कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। विभाग को लंबे समय से प्लाट मालिकों की ओर से प्लाट खाली करवाने के लिए शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद उक्त कार्रवाई की गई। मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार (एसडीओ मार्केटिंग बोर्ड), एसडीओ रमेश कुमार और जेई विनोद कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कब्जाधारियों को दी गई थी चेतावनी, नहीं माने
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इन अवैध निर्माणों को हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए थे। कब्जाधारियों को समय दिया गया कि वे स्वयं मकान खाली करें, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, दो बार की गई कार्रवाई को न्यायालय से स्टे दिलवाकर रोका गया, लेकिन वीरवार को स्थाई समाधान के लिए प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से निर्माणों को ढहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएसवीपी ने इन्हें बेचे प्लाट और इन्होंने किया कब्जा

ऐलनाबाद में हुडा पार्ट एक में प्लाट संख्या 4 में स्वेता मेहता पत्नी नितिन मेहता वासी सुखेराखेड़ा, प्लाट नंबर 5 कृष्ण चुग वासी तलवाड़ा खुर्द, प्लाट नंबर 6 उर्मिला देवी पत्नी विनोद पुरोहित निवासी ऐलनाबाद को बेच दिए थे। मगर एचएसवीपी ने इन्हें कब्जा नहीं दिया था। इसके बाद इन्होंने कई बार प्लाट को देने की बात कही अन्यथा इंटरेस्ट सहित रकम वापस देने को कहा। इसके बाद एचएसवीपी ने वीरवार को प्लाटों पर हुए कब्जा हटवाया। इन प्लाटों में से प्लाट नंबर 4 व 5 पर जसवीर सिंह चहल व प्लाट नंबर 6 पर लविश पुत्र प्रेम ठेठई निवासी वार्ड नंबर 17 ऐलनाबाद ने कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed