फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Builder's family taken hostage and looted in Khaishergarh, 3 robbers escaped after looting 44 thousand rupees, 50 tola silver and 8 tola gold jewelery in 21 minutes

Sirsa News: खाईशेरगढ़ में बिल्डर के परिवार को बंधक बनाकर लूटा, 21 मिनट में 44 हजार रुपये, 50 तोले चांदी व 8 तोले सोने के आभूषण लूटकर 3 लुटेरे फरार

Wed, 04 Dec 2024 11:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 04 Dec 2024 11:51 AM IST
विज्ञापन
Builder's family taken hostage and looted in Khaishergarh, 3 robbers escaped after looting 44 thousand rupees, 50 tola silver and 8 tola gold jewelery in 21 minutes
फ्रिंगरप्रिंट की जांच करता विशेषज्ञ। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ओढां(सिरसा)। गांव खाईशेरगढ़ में सोमवार मध्य रात्रि को नकाबपोश हथियारबंद तीन लुटेरों ने एक बिल्डर के परिवार को बंधक बनाकर लूट लिया। पीड़ित के अनुसार लुटेरे चाकू की नोक पर घर से 44 हजार रुपये, 50 तोले चांदी, 8 तोले सोने के आभूषण व घर में खड़ी गाड़ी लूटकर फरार हो गए। लुटेरों ने इस वारदात को करीब 21 मिनट में अंजाम दिया।



सूचना मिलने के बाद ओढां थाना प्रभारी अनिल कुमार, सीआईए स्टाफ कालांवाली, डॉग स्क्वायड व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लूटी गई गाड़ी गांव से कुछ ही दूर भूना रोड पर सड़क किनारे से बरामद की। इसके अलावा प्रमोद के परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। ओढां पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मकान मालिक प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार रात्रि वह अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। मध्य रात्रि करीब 2 बजे नकाबपोश तीन लोग दीवार फांदकर घर में घुसे। लुटेरों के पास चाकू थे। लुटेरे सबसे पहले उसके कमरे में घुसे और उसको, उसकी पत्नी रेनू व बेटी को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। लुटेरों ने मोबाइल भी छीन लिए। लुटेरों ने उनसे कहा कि उनके पास जितनी भी नकदी व आभूषण हैं, उनके हवाले कर दें। शोर मचाने की कोशिश की अंजाम बुरा होगा। डर के मारे उसने व उसकी पत्नी ने मंगलसूत्र, अंगूठी व चेन लुटेरों को दी दी। इसके बाद लुटेरों ने अलमारी का ताला तोड़ा और 20 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद लुटेरे उसे व उसकी पत्नी को साथ वाले कमरे में ले गए, यहां उसके पिता रोहताश, उसकी मां व उसकी बड़ी बेटी सोई हुई थे। उन्होंने उन्हें भी बंधक बनाते हुए वहां अलमारी से करीब 57 तोले सोने-चांदी के आभूषण और 22 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद एक लुटेरा ऊपर चौबारे में चला गया, जहां उसका ताऊ मांगेराम व ताई शारदा सोए हुए थे। लुटेरे ने वहां जाकर उन्हें उठाया और कहा कि जल्दी नीचे आओ, उनकी फैमिली को प्रॉब्लम हो गई है। मांगेराम ने चौबारे पर से नीचे आंगन में देखा तो लुटेरों ने परिवार को चाकू की नोक पर बंधक बनाया हुआ था। मांगेराम समझ गए कि घर में लुटेरे घुस गए हैं। इसके बाद मांगेराम व उसकी पत्नी दोनों पड़ोसी की छत पर कूद गए और शोर मचा दिया।

इसके बाद लुटेरों ने प्रमोद की गाड़ी की चाबी ली और गांव भूना की तरफ फरार हो गए। इसके बाद प्रमोद ने ताऊ के फोन से पुलिस व अन्य लोगों को सूचना दी।



::::::::
सात मिनट में पहुंच गई पुलिस



सूचना मिलने पर पुलिस की गाड़ी मात्र सात मिनट में मौके पर पहुंच गई। संयोगवश पुलिस गांव के आसपास गश्त पर थी। पुलिस ने प्रमोद की गाड़ी गांव से कुछ ही दूर भूना रोड पर सड़क किनारे से बरामद की। लुटेरों द्वारा फेंके गए परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। प्रमोद के मुताबिक लुटेरे 44 हजार रुपये, 50 तोले चांदी व 8 तोले सोने के आभूषण लूट ले गए। परिजनों के मुताबिक तीनों लुटेरों में से एक बागड़ी में बोल रहा था, जबकि एक मिक्स पंजाबी बोल रहा था। लुटेरों की उम्र 25 वर्ष के आसपास है। प्रमोद पेशे से बिल्डर व सोलर पैनल का कार्य करता है।



:::::::::


वर्जन

सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस की डायल 112 गाड़ी खाईशेरगढ़ के आसपास मौजूद थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस इस घटना को सुलझाने में लगी हुई है। - अनिल कुमार, थाना प्रभारी (ओढां)।



परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच को लेकर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रमेश कुमार, डीएसपी, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed