फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Brothers attack a young man at a wedding party

Sirsa News: शादी की पार्टी में सगे भाइयों ने युवक पर किया हमला

Fri, 13 Feb 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 13 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Brothers attack a young man at a wedding party
ऐलनाबाद। जैन धर्मशाला में आयोजित शादी की पार्टी में दो सगे भाइयों ने एक युवक पर डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दिए बयान में घायल रवि कुमार निवासी गांव मल्लेका ने बताया कि 10 फरवरी को उसकी मौसी कांता के बेटे सागर की शादी की पार्टी जैन धर्मशाला में थी। पार्टी में शंटी व बंटी पुत्र मंगतराम निवासी कोलगढ जिला फतेहाबाद शराब के नशे में एक दूसरे को गालियां दे रहे थे। उसने दोनों को रोका तो शंटी और बंटी ने उसपर डंडे से हमला कर दिया। शोर मचाने पर पार्टी में मौजूद लोगों ने उसे छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। जांच अधिकारी किरण पाल कौर का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed