फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Broom not run in the city for three days, situation of confrontation over alternatives

शहर में तीन दिनों से नहीं चली झाड़ू, विकल्प पर बन रही टकराव की स्थिति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Broom not run in the city for three days, situation of confrontation over alternatives
रोड़ी बाजार में फैले कूड़े में मुंह मारते बेहसहारा पशु। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी बीते तीन दिनों से हड़ताल पर होने के कारण शहर में झाड़ू नहीं चल पाई है। नगर परिषद विकल्प के तौर पर अन्य कर्मचारी को बाजार में उतारने का प्रयास कर रहा है। लेकिन हड़ताल कर्मचारी उसका विरोध कर रहे हैं और किसी को भी शहर में झाड़ू चलाने नहीं दे रहे। ऐसे में दुकानदार परेशान होकर अब कूड़े को आग के हवाले भी कर रहे हैं। वहीं तीन दिनों से बाजार में जगह-जगह पर अब करीब 15 टन कूड़ा एकत्र हो चुका है। ऐसे में त्योहारी सीजन पर शहर वासियों और ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तीसरे दिन भी नगर परिषद के सफाई और दमकल कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना दिया। सरकार की ओर से एस्मा लागू किए जाने पर रोष प्रकट करते हुए नजर परिषद के कर्मचारियों ने आदेशों की प्रतियां फूंकी। विभिन्न मांगों को लेकर सिरसा नगर परिषद के 112 स्थायी और 58 पे-रोल के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वहीं दमकल के भी 104 कच्चे और 13 पक्के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में शहर में झाड़ू न चलने के कारण शहरवासी परेशान हो रहे हैं। शहर के मुख्य बाजारों और गलियों में कूड़ा कचरा फैल रहा है। जिसमें बेसहारा पशु मुंह भी मारते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बाजार की स्थिति देखे तो में भी जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। तीन दिनों से कूड़ा न उठाया जाने के कारण शहर में दुकानदार भी अब परेशान होकर कूड़े को आग के हवाले कर रहे हैं।
विज्ञापन

अन्य सफाई कर्मचारी का भी कर रहे विरोध
त्योहारों के चलते नगर परिषद की ओर से ठेकेदार के कर्मचारियों से बाजार में सफाई करवाने के लिए नगर परिषद की ओर से तैयारी की जा रही है। लेकिन हड़ताल पर बैठे कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। जिसके कारण शहर में सफाई करने का काम नहीं हो पा रहा। वहीं नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान मनोज अठवाल ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल रविवार तक जारी रहेगी। अगर उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनी तो हड़ताल को आगे बढ़ाया जाएगा और शहर में किसी भी अन्य कर्मचारी को सफाई नहीं करने दी जाएगी। अगर कोई कर्मचारी सफाई करता है तो उसका विरोध भी किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
-कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए
- सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन, फायर कर्मचारियों व अन्य सभी क्लास 3 व 4 के कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्त कर विभाग के रोल पर करे
- दो वर्ष अनुभव के आदर पर सभी सफाई व फायर के कर्मचारियों को नियमित करो।
-1366 फायर मेन व फायर ड्राइवर को स्वीकृति पदों पर समायोजित करे।
- 212 फायर कर्मचारी कौशल विकास निगम में है उनको पालिका पे रोल पर किया जाये।
- पुरानी पेंशन बहाल की जाए। 5000 जोखिम भत्ता दिया जाए, क्लास 3 व 4 के कर्मचारियों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट या आवासीय कालोनियों का निर्माण करवाया जाए।
- ठोस कचरा निस्तारण डोर-टू-डोर का ठेका बंद किया जाए।
दमकल ने रोडवेज और होमगार्ड के जवानों किए तैनात
दमकल के 104 कच्चे और 13 पक्के कर्मचारी हड़ताल पर जाने के कारण दमकल विभाग की स्थिति भी खराब हो गई है। दमकल की ओर से अब होमगार्ड के 25 और रोडवेज के 10 कर्मचारियों को लिया गया है और दमकल की गाड़ियों पर तैनात किया गया है। एस्मा लागू होने के बाद शुक्रवार को 13 दमकल के पक्के कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं।
शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर ठेकेदार के कर्मचारियों को तैनात किए जाने की तैयारी की थी। लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। जिसके कारण शहर में सफाई नहीं हो पाई है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में सफाई का काम नहीं हो पा रहा है।

-जयवीर, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा।
ेदमकल के 104 कच्चे और 14 पक्के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिसके कारण होमगार्ड और रोडवेज के कर्मचारी गाड़ियों पर तैनात किए गए हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण परेशानी आ रही है।
-जय नारायण, फायर ऑफिसर, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed