फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Broken roads, extinguished lamps... amidst the closed street lights, the path of life is difficult; the closed lights on Nohar and Sirsa roads are increasing the risk of accidents

Sirsa News: उखड़ी सड़कें, बुझे चिराग...बंद स्ट्रीट लाइटों के बीच जिंदगी की राह कठिन, नोहर और सिरसा रोड की बंद लाइटें बढ़ा रही हादसों का खतरा

Fri, 22 May 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 22 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Broken roads, extinguished lamps... amidst the closed street lights, the path of life is difficult; the closed lights on Nohar and Sirsa roads are increasing the risk of accidents
नोहर रोड पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से छाया अंधेरा। 
ऐलनाबाद। शहर के प्रमुख मार्ग नोहर रोड और सिरसा रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। लाइटें न जलने के कारण रात के समय लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है और वाहनों के लिए हादसों का खतरा बढ़ गया है। गांव किशनपुरा निवासी अमित राजपूत, रंजीत कुमार, गोपी लूणा, अमन कुमार, संदीप कुमार और प्रेम कुमार ने कहा कि पूरी रात सड़क पर अंधेरा छाया रहता है। सामने से आने वाले वाहनों की लाइटें पड़ने से वाहन अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंधेरे के कारण न केवल दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है बल्कि असामाजिक गतिविधियों में भी इजाफा हो सकता है जिससे अप्रिय घटनाओं की आशंका रहती है। उनका कहना है कि प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह मूलभूत सुविधाओं की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

वादे बेअसर, नहीं जलीं लाइटें
नगर पालिका प्रधान ने दावा किया था कि नगर पालिका का दायरा बढ़ा है और नोहर रोड व सिरसा रोड के डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटें अब बंद नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा था कि लाइटों से जुड़ी सभी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। आज तक इन मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जली हैं जिससे लोगों में नगर पालिका के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी बाईपास भी उखड़ी पड़ीं स्ट्रीट लाइटें
शहर के वाल्मीकि चौक से लेकर हनुमानगढ़ रोड तक मिनी बाईपास की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। यहां स्ट्रीट लाइटें उखाड़ दी गई हैं और अब तक कोई नया निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। बाईपास पर अंधेरा होने से हजारों वाहनों को दिक्कत होती है और कभी भी हादसा हो सकता है। इसके अलावा, मिनी बाईपास पूरी तरह टूटी हुई हैं और जगह-जगह गड्ढे बने हैं। सामने से लाइट पड़ने पर वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढों के कारण हादसों का शिकार हो सकते हैं। वार्डवासियों ने मांग की है कि जल्द स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं ताकि जनसुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
शहर में बंद पड़ी तिरंगा लाइटें
नगर पालिका ने शहर के मुख्य बाजार, सिरसा रोड, नोहर रोड, तलवाड़ा रोड और डबवाली रोड पर तिरंगा लाइटें लगाई थीं। लेकिन लाइटें लगातार खराब हो रही हैं और दुरुस्त नहीं की जा रही हैं। सुंदरीकरण के लिए लगाई गई इन लाइटों का कोई फायदा नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

-----
नोहर रोड की स्ट्रीट लाइट जल्द ठीक करवा दी जाएगी। सिरसा रोड की स्ट्रीट लाइटों में आने वाली दिक्कतों की जांच कर उन्हें चालू किया जाएगा। मिनी बाईपास पर पाइपलाइन डालने का काम शुरू होगा और उसके बाद सड़क बनाई जाएगी। इसके बाद ही स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। बाजार में सुंदरीकरण के लिए लगाई गई लाइटों की एजेंसी का टेंडर समाप्त हो गया है। इस कारण कुछ लाइटें चोरी हो गईं और कुछ खराब हो गई हैं। इसे लेकर आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। - रविंद्र कुमार, सचिव नगर पालिका, ऐलनाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed