फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bohad Singh, missing for three years, reunited with his family members

Sirsa News: तीन वर्ष से अपने परिवारजनों से मिला गुमशुदा बोहड़ सिंह

Sat, 01 Mar 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 01 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bohad Singh, missing for three years, reunited with his family members
भाई कन्हैया आश्रम में परिजनों से मिलते बोहड़ सिंह।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित भाई कन्हैया आश्रम के मुख्य सेवादार भाई गुरविंद्र सिंह और उनकी टीम के अथक प्रयासों से मानसिक रूप से अस्वस्थ बोहड़ सिंह का परिजनों से मिलवाना संभव हो पाया। बोहड़ सिंह को सुरक्षित और स्वस्थ देखकर परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शनिवार को कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद बोहड़ सिंह को परिजनों को सौंप दिया गया।
बोहड़ सिंह पंजाब का रहने वाला है। तीन साल पहले सिरसा के लाल बत्ती चौक पर वह लावारिस हालत में पाया गया था। इसके बाद उसे भाई कन्हैया आश्रम लाया गया। यहां उसकी देखभाल शुरू की गई।
विज्ञापन

धीरे-धीरे बोहड़ सिंह की हालत में सुधार होने लगा। इसके बाद उन्होंने अपने घर के बारे में बताता गया। 27 फरवरी को बोहड़ सिंह के परिजनों का पता लगा। इसके बाद आश्रम के सेवादारों ने संपर्क करके बोहड़ सिंह की बात करवाई गई। 28 फरवरी को परिजन बोहड़ सिंह को लेने आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान परिजनों ने सेवादारों को बताया कि बोहड़ सिंह से लगभग 4 साल पहले घर से निकल गया था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। उन्होंने भाई कन्हैया आश्रम टीम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आश्रम के मुख्य सेवादार भाई गुरविंदर सिंह, ऋषि पाल जिंदल, मेघनाथ शर्मा, हरदेव सिंह, संजीव जैन, गुरशरण सिंह, गुरकीरत सिंह, सरबजीत कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed