फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Body of missing man found in suspicious circumstances on canal track

Sirsa News: नहर की पटरी पर संदिग्ध हालात में मिला लापता व्यक्ति का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Body of missing man found in suspicious circumstances on canal track
ओढां। गांव सालमखेड़ा के पास कालुवाना माइनर के किनारे संदिग्ध हालात में जांच पड़ताल के बाद गांव नेजाडेला कलां निवासी 45 वर्षीय सतवीर का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सूचना के बाद ओढां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। दरअसल, किसी व्यक्ति ने ओढां पुलिस को सूचना दी की कालुवाना माइनर के किनारे नहर कॉलोनी के सामने माइनर की पटरी एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस ने जब मौके पर पहुंच कर देखा तो पाया की उक्त व्यक्ति मृत अवस्था में था और उसके पास मोटरसाइकिल खड़ा था। बताया जा रहा है कि मृतक शुक्रवार से घर से लापता था। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने सदर थाना में दर्ज करवाई थी। कयास लगाया जा रहा है कि सतवीर सिंह घरेलू कलह के चलते शुक्रवार से घर से निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, अभी यय सामने नहीं आया की उसकी मौत कैसे हुई और वह इतनी दूर यहां कैसे पहुंचा। जांच अधिकारी कमलेश रानी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी। इससे पहले कुछ नहीं कहा जा सकता है।

वहीं परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। सतवीर सिंह सिरसा कोर्ट परिसर में टाईपिस्ट का काम करता था। वहीं वह गांव नेजाडेला कलां का ग्राम पंचायत सदस्य भी रह चुका था। घर की आजीविका उसके भरोसे ही चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed