फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Blood donation camp set up in Bahia without approval, two arrested

बाहिया में बिना मंजूरी लगाया रक्तदान शिविर, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Blood donation camp set up in Bahia without approval, two arrested
गांव बाहिया में रक्तदान शिविर के दौरान बरामद किया गया सामान। संवाद - फोटो : Sirsa
रानियां (सिरसा)। गांव बाहिया में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान गांव में बिना अनुमति के लगाए रक्तदान शिविर को रोक दिया और आयोजकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. नरेश सहारण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बणी के अंतर्गत आने वाले गांव बाहिया में स्वास्थ्य विभाग की बिना अनुमति के रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। इसके आधार पर एक टीम मौके पर पहुंची। टीम के इंचार्ज अभिनव जोशी ने शिविर के संचालक से बातचीत की। इस दौरान उनके पास स्वास्थ्य विभाग की ओर से अनुमति पत्र नहीं मिले। इसके बाद रानियां पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस ने शिविर के संचालक जयपाल निवासी नवलपुरा तहसील मसालापुर जिला करौली राजस्थान, नरेश निवासी 4 जेड गंगानगर व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने रक्त के भरे हुए बैग व कुछ खाली बैग के अलावा अन्य उपकरण कब्जे में ले लिए। रक्तदान शिविर में शुभम ब्लड बैंक के अलावा कई अन्य राज्यों से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं के नाम, पता सहित अन्य कागजात कब्जे में लिए।
विज्ञापन

------------
अनुमति लेकर लगाएं शिविर : डॉ. नरेश
डॉक्टर नरेश सहारण ने बताया कि प्रशासन की बिना अनुमति के रक्तदान शिविर नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने आम जनता को सचेत करते हुए कहा कि कहीं भी रक्तदान करने से पहले इस बात की पुष्टि अवश्य करनी चाहिए कि रक्तदान शिविर लगाने की अनुमति स्वास्थ्य विभाग से ली गई है। बिना अनुमति शिविर के माध्यम से रक्त लेकर कुछ लोग फर्जीवाड़ा करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed