फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Block committee members submitted no-confidence motion against the vice chairman to the deputy commissioner.

Sirsa News: वाइस चेयरमैन के खिलाफ ब्लॉक समिति सदस्यों ने उपायुक्त को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

Tue, 28 Jan 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 28 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Block committee members submitted no-confidence motion against the vice chairman to the deputy commissioner.
उपप्रधान के खिलाफ डीसी को अविश्वास प्रस्ताव साैंपते रानियां ब्लॉक समिति सदस्य। संवाद
संवादर न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रानियां। खंड समिति के सदस्यों ने मंगलवार को भाजपा नेता शीशपाल कंबोज व चेयरमैन ओम प्रकाश राठौर की अगुवाई में उपप्रधान संदीप कंबोज के खिलाफ उपायुक्त के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस मौके पर चेयरमैन ओम प्रकाश के साथ ब्लॉक समिति के 20 सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने वाइस चेयरमैन को बदलने की मांग की।

मौजूद सदस्यों ने बताया कि वाइस चेयरमैन दूसरी पार्टी का सदस्य है और हर बैठक में झगड़ा व अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। इसके लिए कई बार वाइस चेयरमैन को बोला गया, लेकिन उन्होंने अपना रवैया नहीं बदला। इससे खफा सदस्यों ने भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज व चेयरमैन ओम प्रकाश राठौर के साथ मिलकर अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से पद से हटाकर नया वाइस चेयरमैन नियुक्त करने के लिए जिला उपायुक्त को अविश्वास मत प्रस्ताव सौंपा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज, ब्लॉक समिति चेयरमैन ओम प्रकाश राठौर, पार्षद सुखविंदर मौर, ब्लॉक समिति सदस्य रामदयाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




गौरतलब है कि करीब डेढ़ महीने पूर्व वाइस चेयरमैन संदीप कंबोज ने रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला के नेतृत्व में जिला उपायुक्त को अविश्वास प्रस्ताव सौंपकर चेयरमैन ओम प्रकाश को पद से हटाने की मांग की थी। चुनाव के दिन ओम प्रकाश 27 सदस्यों में से 18 सदस्यों का बहुमत पेश कर पुन: चेयरमैन पद पर नियुक्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन






:::::::::::::::::::::::::::::



वाइस चेयरमैन संदीप कंबोज अन्य राजनीतिक पार्टी से संबंध रखता है। क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए होने वाली हर बैठक में लड़ाई झगड़ा व महिला सदस्यों के समक्ष अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है। इसके लिए मैंने कई बार उसे समझाने की कोशिश भी की लेकिन उसने न तो अपने व्यवहार में परिवर्तन किया और न ही अपनी अभद्र भाषा में बदलाव किया। इसके कारण सभी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से वाइस चेयरमैन को बदलने की मांग की है। - ओम प्रकाश राठौर, चेयरमैन, ब्लॉक समिति रानियां।



:::::::::::::::::::::::::::::



ब्लॉक समिति रानियां के सदस्य कई बार मेरे पास वाइस चेयरमैन के बैठक में गलत व्यवहार, अभद्र भाषा व विकास कार्यों में अड़चन डालने की शिकायत लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि वो उनको दबाव में रखना चाहता है। जिला उपायुक्त जो चुनावों की तारीख देंगे, उस तारीख को हम पूर्ण बहुमत के साथ वाइस चेयरमैन को हराकर पद से हटाने का कार्य करेंगे। भाजपा का अपना वाइस चेयरमैन नियुक्त करने का काम करेंगे ताकि क्षेत्र में विकास कार्य सुचारू रूप से चल सके। - शीशपाल कंबोज, भाजपा जिला अध्यक्ष।






:::::::::::::::::::::::::::::

ब्लाॅक समिति के 27 सदस्य हैं। अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 18 सदस्य होने चाहिए। मेरे पक्ष में 11 सदस्य हैं और बहुमत के लिए मुझे 10 सदस्य चाहिए। चेयरमैन ने भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर प्रशासन के साथ छल किया है। मैं जिला उपायुक्त से उनके पक्ष में खड़े सभी सदस्यों की जांच करवाना चाहता हूं। रही बात बैठक में गलत व्यवहार व अभद्र भाषा कि तो दो महिला सदस्य मेरे साथ हैं, आप इनसे पता कर सकते है कि मेरा व्यवहार गलत है या नहीं। हम सभी सिरसा पहुंचकर जिला उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे और अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वालों की जांच करवाएंगे। -संदीप कंबोज, वाइस चेयरमैन ब्लाॅक समिति, रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed